फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farida Begum Death News: Pakistani veteran actress Firdous Begum dies at 73

मशहूर अभिनेत्री फरीदा बेगम का निधन, पाकिस्तानी सिनेमा में छोड़ी थी अपनी अमिट छाप

Thu, 17 Dec 2020 08:14 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 17 Dec 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
Farida Begum Death News: Pakistani veteran actress Firdous Begum dies at 73
फरीदा बेगम - फोटो : twitter

पाकिस्तान की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री फरीदा बेगम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका बुधवार को लाहौर में इंतकाल हो गया है। फरीदा बेगम 73 साल की थीं। उन्होंने लंबे समय तक पाकिस्तानी सिनेमा में अभिनय किया और बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। उनका हर किरदार दर्शकों के दिलों को छूता था। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार मंगलवार को फरीदा बेगम को ब्रेन हेमरेज का अटैक आया जिसके बाद उन्हें लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन अगले दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। फरीदा बेगम के निधन से पाकिस्तानी सिनेमा में शोक का माहौल है। कई सितारें और फरीदा के चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के जरिए आखिरी श्रद्धांजिल दे रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक समय ऐसा था कि फरीदा बेगम पाकिस्तानी सिनेमा का मशहूर चेहरा थीं। उन्होंने 60 और 70 के दशक में अपने अभिनय से पाकिस्तानी सिनेमा में खूब नाम कमाया था। फरीदा बेगम ने अपने करियर की शुरुआत साल 1963 में आई फिल्म फानूस से की थी। इस फिल्म में उन्होंने सह कलाकार की भूमिका अदा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फरीदा बेगम ने लंबे समय तक पाकिस्तानी फिल्मों में सह कलाकार के तौर पर काम किया, लेकिन उन्हें मुख्य भूमिका में तौर पर पहला मौका साल 1965 में आई फिल्म मलंगी से मिली थी। इस फिल्म में फरीदा के अभिनय को खूब सराहा गया था। उन्हें फिल्म हीर रांझा में अपने शानदार किरदार के लिए हमेशा याद किया जाता था। 


फरीदा बेगम ने ऊर्दू, पंजाबी और पश्तू भाषा की करीब 150 फिल्मों में काम किया था। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो फरीदा ने पाकिस्तानी अभिनेता कमाल खान से शादी की थी, लेकिन उनका इंतकाल साल 1967 में ही हो गया। इसके बाद फरीदा बेगम ने हीर रांझा के अभिनेता एजाज दुरानी से शादी की। इसके बाद उन्होंने दो बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। 

पढ़ें: जलवायु परिवर्तन पर लगातार काम कर रहीं भूमि पेडनेकर को मिला वैश्विक सम्मान, अब बनेंगीं इस पहल का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed