फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani Celebs Chose Islam Path Left Showbiz films Anum Fayyaz Zarnish Khan Noor Bukhari Hamza Ali Abbasi

Pak Celebs: शोबिज छोड़ इन पाक सेलेब्स ने चुनी इस्लाम की राह, किसी ने पूरी तरह किया किनारा कोई बना धर्म गुरू

Thu, 07 Sep 2023 11:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 07 Sep 2023 11:27 PM IST
सार

सना खान, जायरा वसीम जैसे कईं सितारों ने अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करने के लिए शोबिज के ग्लैमर, नाम और प्रसिद्धि को पीछे छोड़ने का फैसला किया था। ऐसा करने वाले कुछ पाकिस्तानी सितारे भी हैं, जिन्होंने इस्लाम के लिए शोबिज छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Pakistani Celebs Chose Islam Path Left Showbiz films Anum Fayyaz  Zarnish Khan  Noor Bukhari  Hamza Ali Abbasi
पाक सितारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शोबिज की दुनिया में सितारों को ग्लैमर और प्रसिद्धि दोनों मिलती हैं। एक बार जब यह आपके अस्तित्व के हर क्षेत्र में छा जाता है तो इसे छोड़ना मुश्किल होता है। लेकिन हमने मनोरंजन इंडस्ट्री में कई मशहूर हस्तियों को देखा है जिन्होंने अपने सफल करियर के बजाय, जिन्होंने धर्म की राह पर चलने के लिए फिल्म इंडस्ट्री को पूरी तरह से छोड़ दिया। सना खान, जायरा वसीम जैसे कईं सितारों ने अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करने के लिए शोबिज के ग्लैमर, नाम और प्रसिद्धि को पीछे छोड़ने का फैसला किया था। ऐसा करने वाले कुछ पाकिस्तानी सितारे भी हैं, जिन्होंने इस्लाम के लिए शोबिज छोड़ दिया है। चलिए जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन

Pakistani Celebs Chose Islam Path Left Showbiz films Anum Fayyaz  Zarnish Khan  Noor Bukhari  Hamza Ali Abbasi
अनम फैयाज - फोटो : social media

अनम फैयाज
पाक फिल्मों में मशहूर अभिनेत्री अनम फैयाज ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ औपचारिक रूप से पाकिस्तानी मनोरंजन इंडस्ट्री को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ने की घोषणा की। अनम काफी वर्षों से किसी भी टीवी प्रोजेक्ट में काम नहीं कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम फीड में भी उनकी बहुत कम तस्वीरें हैं और जो हैं उनमें वह हिजाब पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को यह बताने के लिए एक पोस्ट के माध्यम से इसे पूरी तरह से छोड़ने की घोषणा की थी। उनका कहना था कि वह अब धार्मिक पथ पर चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistani Celebs Chose Islam Path Left Showbiz films Anum Fayyaz  Zarnish Khan  Noor Bukhari  Hamza Ali Abbasi
जार्निश खान - फोटो : social media
जार्निश खान

जार्निश खान अक्सर अपनी धार्मिक यात्राओं की तस्वीरें साझा करती हैं। अभिनेत्री ने उमराह करने के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए बताया था कि इसका उनके जीवन पर कितना गहरा प्रभाव पड़ा था। उन्होंने इस अवसर और मार्गदर्शन के लिए एक निर्माता के प्रति भी आभार व्यक्त किया था। जार्निश ने यह भी साझा किया कि यह उनके लिए जीवन बदलने वाला अनुभव है। जार्निश खान ‘ए जिन्दगी’, ‘सुसराल मेरा’, ‘सेहरा मैं सफर’, ‘लाज’ जैसे कई सीरियल्स का हिस्सा रही हैं। उमराह के बाद जार्निश ने अपनी सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डीलीट कर दिए थे।

विज्ञापन

Pakistani Celebs Chose Islam Path Left Showbiz films Anum Fayyaz  Zarnish Khan  Noor Bukhari  Hamza Ali Abbasi
नूर बुखारी - फोटो : social media
नूर बुखारी
नूर बुखारी ने एक समय पाकिस्तान की सिल्वर स्क्रीन पर राज किया था। लेकिन वह पर्दे पर जितनी ग्लैमरस दिखती थीं, उनकी असल जिंदगी में उन्हें कुछ उथल-पुथल भरे दौर से गुजरना पड़ा। 2017 में अपने तलाक के बाद, नूर ने अपने जीवन से गायब शांति और सांत्वना पाने के लिए धर्म की ओर रुख किया। नूर ने कई बार सार्वजनिक रूप से इस्लाम की शिक्षाओं के अनुसार जीवन जीने की वकालत की है। नूर ने मनोरंजन उद्योग के साथ अपना रिश्ता पूरी तरह से नहीं तोड़ा है क्योंकि वह अभी भी सुबह के शो में दिखाई देती है, हालांकि, वह हिजाब और अबाया पहनकर इस्लाम के संदेश को बढ़ावा देने के लिए ऐसा करती है।

Pakistani Celebs Chose Islam Path Left Showbiz films Anum Fayyaz  Zarnish Khan  Noor Bukhari  Hamza Ali Abbasi
जुनैद जमशेद - फोटो : social media
जुनैद जमशेद

जुनैद जमशेद के बदलाव के बारे में इंडस्ट्री और पाकिस्तान का बच्चा-बच्चा जानता है। एक पीढ़ी के लिए, जुनैद जमशेद कई चार्टबस्टिंग गानों के साथ देश के प्रसिद्ध पॉप संगीत आइकन थे। हालांकि, दूसरी पीढ़ी के लिए जुनैद जमशेद वह आवाज थे, जो विशेष रूप से कई शांत नाट गाते थे। ऐसा इसलिए है क्योंकि जुनैद जमशेद के धर्म के प्रति जागरूकता के कारण उन्होंने अपना संगीत करियर पूरी तरह से त्याग दिया था। इसके बजाय, उन्होंने इस्लाम का संदेश फैलाने के लिए ईश्वर प्रदत्त अपनी सारी प्रतिभा और अपना मंच समर्पित कर दिया। अपनी असामयिक दुखद मृत्यु तक भी, जुनैद जमशेद धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने में व्यस्त थे।

Pakistani Celebs Chose Islam Path Left Showbiz films Anum Fayyaz  Zarnish Khan  Noor Bukhari  Hamza Ali Abbasi
हमजा अली अब्बासी - फोटो : सोशल मीडिया
हमजा अली अब्बासी
हमजा अली अब्बासी अपनी मुखरता के लिए जाने जाते हैं। हमजा ने एक लंबे यूट्यूब वीडियो में अभिनय इंडस्ट्री छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी और यह भी साझा किया कि उनकी यात्रा नास्तिकता से धर्म तक की रही है। उसी वीडियो में उन्होंने घोषणा की थी कि वह प्रोडक्शन की ओर रुख करेंगे और उनके प्रोजेक्ट इस्लाम की सुंदरता को बढ़ावा देंगे और पाकिस्तान का सकारात्मक पक्ष दिखाएंगे। हालांकि, अभिनय छोड़ने के उनके फैसले का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने इंडस्ट्री से पूरी तरह से किनारा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed