फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani actress meers says she 'will decide to act with Shah Rukh Khan'

शाहरुख संग काम करने पर कुछ ऐसा बोलीं पाक एक्ट्रेस, मोदी को निमंत्रण दे हो चुकी हैं ट्रोल

Fri, 14 Sep 2018 01:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Pakistani actress meers says she 'will decide  to act with Shah Rukh Khan'
meera ali - फोटो : self

अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा ने एक बार फिर से कुछ ऐसा कह दिया है कि जिसके बाद वह सोशल मीडिया में ट्रोल हो रही हैं। दरअसल मीरा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ कब दिखाई देंगी यह उन्होंने अभी तय नहीं किया है।

विज्ञापन


अभिनेत्री ने लिखा है कि मुझे एक बार टाइम्स के रिपोर्टर द्वारा यह पूछा गया था कि अाप एक सुपरस्टार हैं तो क्या आप शाहरूख खान के साथ काम करना पसंद करेंगी। इसके जवाब में मैंने उनसे कहा था कि मैं यह तय करूंगी मैं किसके साथ आने वाले समय में काम करूंगी।
विज्ञापन

 




 

 

Pakistani actress meers says she 'will decide  to act with Shah Rukh Khan'
shahrukh khan

मीरा ने अपने सभी फैंस का शुक्रियादा अदा करते हुए लिखा कि मैं अपने फैंस के लिए काम करना चाहती हूं। मेरे प्रशंसक ही मेरी ऊर्जा हैं, मैं आप लोगों से कहना चाहती हूं कि आप लोग मुझे कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहें। पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा नजर, कसक और भड़ास जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री एक बार फिर से बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं।

पाकिस्तानी अभिनेत्री मीरा अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया था, जिसके बाद उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। मीरा अली पाकिस्तान के सियालकोट में एक अस्पताल का निर्माण करा रही हैं।उन्होंने मीडिया के माध्यम से अस्पताल के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed