जावेद शेख पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। इसलिए जब उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में काम करने के लिए फीस के तौर पर सिर्फ एक रुपया लिया, तो हर कोई हैरान रह गया। जावेद शेख ने 'ओम शांति ओम' में शाहरुख के पिता का रोल प्ले किया था। इस फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया था। जावेद शेख ने एक इंटरव्यू में बताया है कि आखिर उन्होंने 'ओम शांति ओम' के लिए सिर्फ एक रुपये की फीस क्यों ली थी।
2 of 5
एक्टर जावेद शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर जावेद शेख मीडिया से बातचीत के दौरान पूछा गया था कि 'ओम शांति ओम' में काम करने का उनका एक्सपीरियंस कैसा रहा। जावेद शेख ने बताया कि फराह खान ने खुद उन्हें अपनी इस फिल्म के लिए चुना था और बाद में पेमेंट को लेकर बात हुई।
3 of 5
एक्टर जावेद शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
जावेद शेख ने बताया, 'उनके मैनेजर मेरे पास आए और कहा कि उन्हें कॉन्ट्रेक्ट पर साइन की आवश्यकता है। मैने हां कह दिया'। 'तुम्हारी फीस क्या होगी?' मैंने कहा कि मैं कोई पैसा नहीं लूंगा। बात यह है कि सबसे पहले तो यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं शाहरुख की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म में उनके पिता का किरदार निभा रहा हूं। इंडिया में बहुत सारे एक्टर हैं। आप किसी को भी चुनेंगे तो वह शाहरुख के पिता के रोल के लिए खुशी-खुशी तैयार हो जाएंगे। लेकिन शाहरुख और फराह खान ने मुझे चुना, और यह मेरे लिए सम्मान की बात है। इसलिए फराह और शाहरुख की वजह से मैं कोई पैसा नहीं लूंगा।'
4 of 5
एक्टर जावेद शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन फराह खान के मैनेजर ने मानने से इनकार कर दिया और कहा कि यह रूल के खिलाफ है। काफी देर तक इसी पर बात चलती रही। और फिर जावेद शेख ने उनसे कहा कि आप जाओ और शाहरुख के कह दो कि मैं सिर्फ एक रुपया लूंगा। और मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। इसके बाद 'ओम शांति ओम' की टीम ने खुद ही तय किया कि मुझे कितनी फीस मिलेगी। जावेद शेख के मुताबिक, बाद में जब उन्हें उनका पहला चेक मिला तो पैसे देखकर हैरान रह गए थे।
यह भी पढ़ें: लंबे संघर्ष के बाद कार्तिक को मिली थी पहली फिल्म, शुरुआती दिनों को याद कर एक्टर ने कही यह बात
5 of 5
एक्टर जावेद शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म 'ओम शांति ओम' 2001 में रिलीज हुई थी और यह हिट रही थी। फिल्म में शाहरुख और जावेद शेख के अलावा किरण खेर, श्रेयस तलपड़े नजर आए। इसमें सलमान खान, धर्मेंद्र, काजोल और रानी मुखर्जी समेत कई और स्टार्स थे, जिन्होंने एक गाने में स्पेशल अपीयरेंस दी थी। 'ओम शांति ओम' से दीपिका पादुकोण ने बतौर हीरोइन बॉलीवुड डेब्यू किया था।
यह भी पढ़ें: इस क्रिकेटर के प्यार में नीना गुप्ता ने लांघी थी सारी दहलीज, बिन ब्याह बन गई थीं मां