पाकिस्तानी अभिनेता ने ‘धुरंधर 2’ को बताया बकवास, अपने मुल्क के लोगों से की खास अपील
Pakistani Actor Ahsan Mohsin Ikram React To Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ पाकिस्तानी दर्शकों से लेकर कई कलाकारों तक को पसंद नहीं आ रही है। इसे लेकर ये लोग अपना नजरिया सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में एक पाकिस्तानी एक्टर ने भी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को एक बकवास फिल्म बताया है।
विस्तार
फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर पाकिस्तानी कलाकार, दर्शकों भी सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में एक पाकिस्तानी एक्टर अहसान मोहसिन इकरम ने इस 1000 करोड़ी भारतीय फिल्म को बकवास कहा है। साथ ही अपने मुल्क के लोगों से एक खास अपील की है। यह एक्टर ‘धुरंधर 2’ के कलाकारों पर भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है।
फिल्म देखने को बताया अपराध
अभिनेता अहसान मोहसिन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा, ‘किसी भी पाकिस्तानी के लिए फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखना किसी क्राइम से कम नहीं है। अपना पैसा और समय इस बेकार, प्रोपेगेंडा फिल्म पर बर्बाद ना करें। इसके बजाय जिसे इस पैसे की जरूरत है, उसे दें।’
पाकिस्तानी लोगों से की खास अपील
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में पाकिस्तानी एक्टर अहसान मोहसिन ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ के अभिनेताओं पर भी गुस्सा जाहिर किया। वह अपनी एक पोस्ट में लिखते हैं, ‘दुनिया भर में रहने वाले पाकिस्तानियों से अपील है कि इस फिल्म को बायकॉट करें।’
वह आगे लिखते हैं, ‘इस प्रोपेगेंडा फिल्म को बॉलीवुड एक्टर ने सपोर्ट किया है, उन्हें भी अनफॉलो करें और भूल जाएं। ये लोग भारतीय एजेंट हैं।’
900 करोड़ रुपये की कमाई के करीब पहुंची 'धुरंधर 2'
इन दिनों 'धुरंधर 2' छप्परफाड़ कमाई कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 24.48 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 896.65 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 1,402.46 करोड़ रुपये की कमाई की है।