{"_id":"599924b24f1c1be26d8b46d8","slug":"pahlaj-nihlani-told-government-ordered-not-to-pass-salman-khan-bajrani-bhaijaan-and-udta-pinjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहलाज निहलानी का खुलासा, 'बजरंगी भाईजान' और 'उड़ता पंजाब' पास न करने का सरकार ने डाला था दबाव ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहलाज निहलानी का खुलासा, 'बजरंगी भाईजान' और 'उड़ता पंजाब' पास न करने का सरकार ने डाला था दबाव
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
पहलाज निहलानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ ही समय पहले सेंसर बोर्ड से अध्यक्ष पद से हटाए गए पहलाज निहलानी अब अपने कार्यकाल को लेकर बड़े खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' को पास न करने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
पहलाज निहलानी का ये चौंकाने वाला इंटरव्यू इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो में ‘उड़ता पंजाब’ पर बोलते हुए पहलाज निहलानी कहते दिख रहे हैं, 'मुझ पर कई जगह से इस फिल्म को पास नहीं करने पर प्रेशर डाला गया, मुझे पंजाब से भी इस फिल्म को लेकर निर्देश मिले कि ये फिल्म पास नहीं होनी चाहिए।'
विज्ञापन
पढ़ें- पहलाज निहलानी की बेबसी झलकी, सीबीएफसी को बताया कंफ्यूज संस्था
विज्ञापन
आगे बता करते हुए वो बोले, 'मैंने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष होने के नाते जो मेरे पास चार्ज था उसकी गाइडलाइन्स को देखते हुए इस फिल्म को पास किया।' खैर उनके इस बयान से ये सवाल उठना तो लाजमी है कि उन्होंने पहले ये बात क्यों नहीं बताई।
पहलाज निहलानी
सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर पहलाज ने बताया है। फिल्म को लेकर अफवाह थी कि ये 'लव जेहाद' पर केंद्रित है जिसके बाद सरकार ने दबाव डाला था कि ये फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए। हालांकि फिल्म में ऐसा कुछ था नहीं, लेकिन ईद पर इस टाइटल के साथ फिल्म रिलीज करने पर हालात न बिगड़ जाए इसलिए फिल्म को पास नहीं करने को कहा गया था।
पहलाज ने बताया कि 'बजरंगी भाईजान' के टाइटल की वजह देश में फैली कई तरह की गलतफहमी से मंत्रालय को शक था कि इसमें लव जेहाद जैसा कुछ हो सकता है, लेकिन मैं फिल्म की कहानी जानता था। यही वजह है कि पहलाज ने फिल्म रिलीज करने की इजाजत तुरंत दे दी।
पढ़ें- नवाज को मिली राहत, 48 नहीं 8 कट के साथ रिलीज होगी 'बाबूमोशाय बंदूकबाज'
पहलाज निहलानी का कहना है कि मिनिस्ट्री ने उन्हें फिल्म रिलीज न करने के लिए कहा था। इसके आगे बात करते हुए पहलाज बोले, 'मैंने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष होने के नाते जो मेरे पास चार्ज था उसकी गाइडलाइन्स को देखते हुए इस फिल्म को पास किया।'