फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pahlaj Nihalani To Take Strict Legal Action Against Mumbai-Based Eatery says I Vomitted Blood After The Meal

नाराजगी: रेस्टोरेंट के खिलाफ एक्शन लेंगे पहलाज निहलानी, खाने की वजह से हुई थी खून की उल्टी

Mon, 07 Jun 2021 10:44 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 07 Jun 2021 10:44 AM IST
सार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और फिल्ममेकर पहलाज निहलानी बीते 28 दिन तक मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती रहे।

विज्ञापन
Pahlaj Nihalani To Take Strict Legal Action Against Mumbai-Based Eatery says I Vomitted Blood After The Meal
पहलाज निहलानी

विस्तार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और फिल्ममेकर पहलाज निहलानी बीते 28 दिन तक मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती रहे। फिलहाल, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं और अब इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा है कि वह अस्पताल में ये खबर वो बाहर नहीं आने देना चाहते थे। अब पहलाज निहलानी ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान अपने साथ हुए इस हादसे के बारे में खुलकर बताया है। पहलाज निहलानी ने बताया, 'लगभग एक महीने पहले मैं घर पर अकेला था। तभी अचानक से एक फिल्म की यूनिट के कुछ सदस्य मेरे यहां आए। देर होने के चलते मुझे सबके लिए बाहर से खाना ऑर्डर करना पड़ा था।'

विज्ञापन


निहलानी कहते हैं, 'मैं कभी बाहर का खाना नहीं खाता, इसलिए मेरा खाना घर पर बना था। लेकिन उस समय जो खाना रखा था वह सभी के लिए पर्याप्त नहीं था। ऐसे में हमने बाहर से खाना ऑर्डर मंगवाया। हमने चिकन आर्डर किया। लेकिन जैसे ही मैंने चिकन को काटा, मुझे अंदाजा लग गया कि कुछ गड़बड़ है। लेकिन बाकी लोगों ने मुझे आश्वासन दिया कि यह ठीक है। तो हमने खा लिया। थोड़ी देर बाद सभी चले गए थे। तभी मुझे बेचैनी हुई और उल्टी हुई। उसके बाद मुझे थोड़ा लगा तो मैंने सोने की कोशिश की। लगभग 3 बजे मैंने खून की उल्टी करनी शुरू कर दी। तभी मैं घबरा गया और अपने बेटे को फोन किया। सौभाग्य से वह उसी बिल्डिंग में रहता है जिसमें मैं रहता हूं। मुझे अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। यह क्रोनिक फूड पॉइजनिंग का मामला था। लेकिन इमरजेंसी थी। शुरुआत में मुझे 5-6 दिनों तक आईसीयू में भर्ती रखा गया।

विज्ञापन

Pahlaj Nihalani To Take Strict Legal Action Against Mumbai-Based Eatery says I Vomitted Blood After The Meal
पहलाज निहलानी

इस घटना के बाद पहलाज निहलानी ने खाना देने वाले रेस्टोरेंट पर कानूनी कार्रवाई करने का एलान किया है। उनका कहना है कि 'यह मेरी जिंदगी का अंतिम भोजन हो सकता था। उस रात खाने वाले सभी लोग बीमार थे। पहलाज  निहलानी ने बताया कि उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर को गुप्त रखने का यह एक सोचा-समझा फैसला था। उन्होंने इस बारे में बताते हुए कहा, 'शत्रु (शत्रुघ्न सिन्हा) हाल ही में मुझसे अस्पताल में मिलने आए थे। हमने इसे काफी हद तक निजी रखा था।'अच्छी बात ये है कि पहलाज निहलानी की सेहत में काफी सुधार है।




 

Pahlaj Nihalani To Take Strict Legal Action Against Mumbai-Based Eatery says I Vomitted Blood After The Meal
पहलाज निहलानी

बता दें, पहलाज निहलानी ने आखिरी बार गोविंदा स्टारर 'रंगीला राजा' को प्रोड्यूस किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। साल 1986 में पहलाज निहलानी की फिल्म 'इल्जाम' से गोविंदा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed