गुजरात: अब थियेटरों पर उतरने लगा 'पद्मावत' का गुस्सा, युवकों ने किया हंगामा-तोड़फोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैन हटाने के निर्देश के बाद भी संजय लीला भंसाली की मुसीबतें अभी खत्म नहीं हुई हैं। गुजरातभर में फिल्म पद्मावत के विरोध को लेकर राजपूत समुदाय एकजुट हो गया है। गुजरात के कई युवकों ने थियेटर में घुसकर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने थियेटर संचालकों को चेतावनी दी है कि अगर यहां पद्मावत फिल्म चली तो वह यहां तोड़फोड़ करने या आग जैसी घटना को अंजाम देने में परहेज नहीं करेंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले गुजरात के मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ने यह घोषणा कर दी है कि वह गुजरात के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्म रिलीज नहीं करेंगे। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार गुजरात मल्टीप्लेक्स असोसिएशन के डायरेक्टर, राकेश पटेल ने कहा, 'हमने तय किया है कि हम पूरे गुजरात में यह फिल्म रिलीज नहीं करेंगे। सभी डरे हुए हैं, कोई भी मल्टीप्लेक्स इस नुकसान या परेशान नहीं उठाना चाहता। आखिर हम यह नुकसान क्यों उठाएं?'
आपको बता दें कि करणी सेना और कई राजपूत संगठन 'पद्मावत' फिल्म को पूरे देश में बैन करने की मांग कर रहे हैं और सेंसर बोर्ड चीफ प्रसून जोशी को भी राजस्थान आने को लेकर धमका चुके हैं।इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पहले ही अपने राज्य में पद्मावत को बैन करने का एलान कर दिया था। राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश ने भी फिल्म पर बैन लगाने की घोषणा की थी। इन चारों राज्यों के खिलाफ निर्माता सुप्रीम कोर्ट चले गये।
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों के बैन को अवैध बताते हुए आदेश दिया था कि फिल्म को बैन करने का अधिकार किसी को नहीं, जब उसे सेंसर बोर्ड ने प्रमाणित कर दिया है। हालांकि इसके बाद हरियाणा के मंत्री अनिल विज का कहना था कि उनकी सरकार फैसले के खिलाफ अपील करेगी। बता दें कि 'पद्मावत' 25 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का विरोध देशभर में हो रहा है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे।