{"_id":"5b4c9ec64f1c1b50748b537f","slug":"padma-shri-surindra-sharma-special-standup-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शाम ऐसी कॉमेडी जो सुनी न होगी, सुरेन्द्र शर्मा तो हंसा गए और छा गए सुनील जोगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक शाम ऐसी कॉमेडी जो सुनी न होगी, सुरेन्द्र शर्मा तो हंसा गए और छा गए सुनील जोगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Jul 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
कॉमेडी के बेताज बादशाह पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा ने दिल्लीवासियों को दिल खोलकर हंसने के लिए मजबूर कर दिया। दिल्ली के इंडिया हैबीटेट सेंटर में रविवार शाम मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन सुरेन्द्र शर्मा के चुटकुलों पर लोगों ने जोर जोर से ठहाके लगाए। कॉमेडी एंड कविस प्रोग्राम के तहत कॉमेडियन सुरेन्द्र शर्मा और सुनील जोगी ने समा बांधा। इस हास्य कवि कार्यक्रम के दौरान सुरेन्द्र शर्मा ने लोगों को एक बार फिर याद दिला दिया कि हंसने और हंसाते रहने से दुनिया हमेशा आपकी कायल बनी रहेगी।
विज्ञापन
प्रोग्राम में चुटकुले सुनाने के अलावा उन्होंने कहा कि लोगों को हंसाना एक बहुत बड़ी कला है। दूसरों को खुश करने से ज्यादा खुशी किसी और बात में नहीं होती। कई दशकों से अपनी हास्य कविताओं से लोगों को गुदगुदाते आ रहे कवि सुरेन्द्र शर्मा का कहना है कि अच्छा कॉमेडियन बनने के लिए व्यक्ति में खूबियों की बजाए काफी कमियां होनी चाहिए। उन्होंने कहा खूबियां हुईं तो कुछ और भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवाज से जो हास्य पैदा करना चाहता है उसकी आवाज हास्यास्पद होनी चाहिए। सबसे जरूरी बात ये कि एक कॉमेडियन में कभी भी निराशा की भावना नहीं होनी चाहिए वर्ना वह लोगों को हंसाने में कामयाब नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया कि अपने पेशे से इतना प्यार करो कि वह आपके बिना न रह पाए। आप उसकी इज्जत करो तो वह आपकी इज्जत करेगा। उन्होंने हंसी हंसी में लोगों को कई बातें सिखाईं। वहीं फीफा वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल के चलते कार्यक्रम को जल्दी समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन