फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Oscar is like a lobby says Film Maker Payal Kapadia on Laapataa Ladies news in hindi

Laapataa Ladies: 'ऑस्कर एक लॉबी जैसा', लापता लेडीज के नामांकन पर फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया ने की बात

Fri, 08 Nov 2024 04:56 PM IST
श्वेता महतो एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 08 Nov 2024 04:56 PM IST
सार

फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया ने बताया कि उनके लिए यह पल अप्रत्याशित बोनस जैसा था। अवॉर्ड के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने अपना दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को भारत में रिलीज करना ही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि थी।

विज्ञापन
Oscar is like a lobby says Film Maker Payal Kapadia on Laapataa Ladies news in hindi
लापता लेडीज - फोटो : Instagram/ Kiran Rao

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म लापता लेडीज को भारत की आधिकारिक 2025 ऑस्कर के लिए चुने जाने पर फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ऑस्कर की दौड़ में वित्तीय सहायता की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया। एक साक्षात्कार में जब पायल से उनकी फिल्म को नहीं चुने जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह सफर का एक हिस्सा है। उन्होंने बताया कि फिल्म बनाने की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण थी। बिना किसी प्राइवेट फंडिंग के फिल्म निर्माना केवल फंडरेजिंग पर निर्भर थीं। इस फिल्म को खत्म करने में उन्हें पांच साल लग गए। उनके लिए असली जीत तब हुई, जब फिल्म को कान जैसे महत्वपूर्ण इवेंट में प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

विज्ञापन



भारत में फिल्म को रिलीज करना पायल के लिए बड़ी उपलब्धि
फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया ने बताया कि उनके लिए यह पल अप्रत्याशित बोनस जैसा था। अवॉर्ड के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने अपना दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को भारत में रिलीज करना ही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि थी। कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद पायल कपाड़िया ने इस बात पर अपना उत्साह जताया कि फिल्म को कैसे सराहा जाए। उन्होंने कहा कि यह कुछ ऐसा है, जिसका वह वर्षों से इंतजार कर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्कर लॉबी की तरह काम करता है: पायल कपाड़िया
पायल कपाड़िया ने बताया कि ऑस्कर लॉबी की तरह काम करता है। उन्हें हाल ही में इस प्रक्रिया में शामिल होने की जटिलताओं के बारे में मालूम चला। फिल्म निर्माता ने कहा, "ऑस्कर की दौड़ में यह मायने रखता है। एक तरह से यह समझदारी वाला विकल्प है, क्योंकि ऑस्कर एक लॉबी जैसा है और मैं इस काम को समझ रही हूं।" उन्होंने बताया कि वह हमेशा टीवी पर ऑस्कर अवॉर्ड को देखने के लिए उत्साहित रहती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वित्तीय सहायता एक फिल्म को बहुत आगे तक ले जा सकती है। फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया ने कहा, "वित्तीय सहायता होना बहुत अच्छी बात है और यह आपके फिल्म को आगे तक ले जाता है।" उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म को फ्रांस में संभावित ऑस्कर नामांकन के तौर पर शॉर्टलिस्ट करना उनके लिए बड़ा झटका जैसा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed