Oscar 2023: घंटों की प्रैक्टिस और पैरों में दर्द... जूनियर NTR ने बताई नाटू-नाटू पर अब डांस नहीं करने की वजह
ऑस्कर 2023 अब से कुछ ही घंटों बाद शुरू होने वाला है। इस बीच फिल्म आरआरआर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल जूनियर एनटीआर और राम चरण फिल्म के गाने नाटू-नाटू पर स्टेज पर डांस नहीं करने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद जूनियर एनटीआर में एक इंटरव्यू में दी है। जूनियर एनटीआर से जब पूछा गया कि क्या वह और राम चरण ऑस्कर 2023 के मंच पर आरआरआर के गाने पर परफॉर्म करने वाले हैं। इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।
एनटीआर ने बताया गाने को शूट करने के एक्सपीरियंस
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब अभिनेता जूनियर एनटीआर से पूछा गया कि क्या आपने सोचा था कि यह फिल्म सभी ग्लोबल लाइन्स को पार कर देगी और सभी इसे पसंद करेंगे? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, 'ये तो मुझे भी नहीं पता, लेकिन गाने को शूट करने का एक्सपीरियंस, ये मैं बताता रहा हूं.. मेरे पैरों में आज भी दर्द होता है'।
'तीन घंटे करते थे प्रैक्टिस'
जूनियर एनटीआर अपनी बात को जारी रखते हुए बताते है की, 'डांस स्टेप्स मुश्किल नहीं थे लेकिन जो मुश्किल था वह था 'सिंक'। हम तीन घंटे तक हर रोज डांस प्रैक्टिस करते थे। हम उस गाने की शूटिंग के दौरान इसकी रिहर्सल करते थे। हमने उस गाने की शूटिंग से एक हफ्ते पहले रिहर्सल की थी और हम सेट पर भी रिहर्सल कर रहे थे। यह केवल सिंक्रोनाइजेशन के लिए था'।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने फ्रीज कराए अपने अपने एग्स, बोलीं- अब मुझ पर शादी का दबाव नहीं
ऑस्कर का हिस्सा बनने पर खुश हैं जूनियर एनटीआर
मीडिया द्वारा जूनियर एनटीआर से दूसरा सवाल पूछा गया, अपनी सफलताओं की लिस्ट में एकेडमी अवॉर्ड-नॉमिनी को शामिल करना कैसा लगता है? इस पर जूनियर एनटीआर ने मुस्कराते हुए जवाब दिया। एक एक्टर और क्या मांग सकता है, एक फिल्ममेकर विश्व स्तर पर सिनेमा के सबसे बड़े उत्सव, ऑस्कर का हिस्सा बनने के लिए और क्या मांगेगा। उन्होंने कहा कि बड़ा दिन वह होता है। जब एक एक्टर के रूप में नहीं, बल्कि एक भारतीय के रूप में रेड कार्पेट पर चलने का मौका
मिलता है।
यह भी पढ़ें: बाउंसर लेकर सबा आजाद की सीरीज देखने पहुंचे ऋतिक, पूरे कार्यक्रम का बदल गया फोकस
बताते चलें कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर का गाना नाटू-नाटू बहुत बड़ा हिट साबित हुआ है। इस गाने को एमएम कीरावानी ने कंपोज किया है। 'नाटू-नाटू' ऑस्कर में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुआ है। पिछले दो दशकों में 'आरआरआर' पहली इंडियन फिल्म है, जो एकेडमी अवॉर्ड में नॉमिनेट हुई है और 'नाटू-नाटू' पहला इंडियन सॉन्ग है, जिसे ऑस्कर में नॉमिनेशन मिली है।
यह भी पढ़ें: पति ने ढाए जुल्म लेकिन हेलन ने नहीं छोड़ी अदाकारी, बनीं बॉलीवुड की आइटम नंबर क्वीन