फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   original fighting scenes in mohanjo daro

बिना 'बॉडी डबल' के ऋतिक ने मोहनजो दारो के लिए किए एक्शन सीन

Thu, 07 Jul 2016 06:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
original fighting scenes in mohanjo daro
मोहनजो दारो में ऋतिक रोशन
बॉलीबुड में अगर एक्शन की बात हो और ऋतिक रोशन का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता। ऋतिक ने अपने करियर में एक्शन को लेकर जो मुकाम तय किया है उस तक बहुत कम लोग ही पहुंच पाते हैं। इस बात को एक बार फिर ऋतिक ने मोहनजो दारो के एक्शन से और पुख्ता किया है। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म मोहनजो दारो के एक्शन प्रोमो में उनका दमखम देखने लायक है। दो विशालकाय दानव जिनकी ऊंचाई करीब 7 फीट से भी ज्यादा है और फिर मगरमच्छ से सोलो फाइट।
विज्ञापन


यही नहीं उनको बराबरी का टक्कर दे रहे अरुणोदय सिंह के साथ भी उनका एक दमदार एक्शन सीन है।

ऋतिक ने दिखाया अपना कमाल

original fighting scenes in mohanjo daro
ऋतिक रोशन - फोटो : bollywoodlife.com
मोहनजो दारो के क्रू की बात मानें तो ऋतिक ने विदेशी स्टंट डायरेक्टर ग्लेन बॉसवेल और मुंबई के स्टंट डायरेक्टर अमर शेट्टी से सभी सीन्स को अच्छे से समझा। इन रॉ स्टंट का कई बार ऋतिक ने पूरे स्टंट टीम के साथ रिहर्सल किया। एक्शन सीन को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए ऋतिक ने बॉडी डबल लेने से मना कर दिया। उनका कहना था कि ये सारे सीन ऋतिक बहुत ही सहजता से कर लेते और जहां कठिनाई होती तो वो अपना पूरा दमखम उस पर लगा देते हैं।

टीम ने यह भी बताया कि चूंकि फिल्म का बैकग्राउंड ऐतिहासिक है इसलिए एक्शन सीन्स वीएफएक्स वाले न होकर ज्यादातर मैन टू मैन हैं। इसलिए ऋतिक को काफी मेहनत करनी पड़ी। भुज की तपती गर्मी और जबलपुर की विषम परिस्थितियों में इन शॉट्स की शूटिंग आंखे फाड़ देने वाली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋतिक ने किया रीयल एक्शन सीन

original fighting scenes in mohanjo daro
एक्शन सीन करते ऋतिक - फोटो : bollywoodlife.com
इस दौरान उन्हें काफी चोटें भी आईं। डायरेक्टर दोस्त आशुतोष गोवारिकर ने उन्हें कई बार मना किया लेकिन वो नहीं माने। शेर से फाइटिंग वाले सीन के लिए तो ऋतिक ने काफी ट्रेनिंग ली लेकिन जब जबलपुर में मगरमच्छ से पानी और जमीन दोनों में लड़ना था तब मामला काफी कठिन हो गया। लेकिन शेर से लड़ने के बाद का जो कॉन्फिडेंस ऋतिक में आया था वो मगरमच्छ के सामने कहां टिकता। सूत्रों की मानें तो यूनिट के लोग ऋतिक के इस अवतार को देखकर दंग रह गए। जो बॉडी डबल सेट पर आया था उसने भी ऋतिक के सामने हाथ नवा लिए। '10, 000 BC' और 'द डे आफ्टर टूमॉरो' फेम वीएफएक्स हेड कैरेन गॉलेकस जिन्हें इस फिल्म के लिए साइन किया गया है वो भी ऋतिक को कई दफा बॉडी डबल की गुजारिश करते नजर आए पर वो कहां किसी की मानने वाले थे। नतीजा आपके सामने है।

मोहनजो दारो का एक्शन प्रोमो देखकर हर किसी ने अपने दांतो तले ऊंगलिया दबा ली है। 12 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म मोहनजो दारो का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर और सुनीता गोवारिकर ने मिलकर किया है। निर्देशन आशुतोष गोवारिकर का है, संगीत एआर रहमान और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed