{"_id":"5e3eefdf8ebc3ee61c456932","slug":"one-arrest-for-robbery-at-actor-nutan-bungalow-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर अभिनेत्री के घर चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, चौकीदारों को काबू कर घुसे थे आरोपी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मशहूर अभिनेत्री के घर चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, चौकीदारों को काबू कर घुसे थे आरोपी
Sat, 08 Feb 2020 10:59 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
nutan
दिवंगत अभिनेत्री नूतन के घर से नल और पाइप चोरी करने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कलावा के भास्कर नगर निवासी संजय भंडारी के तौर पर की है।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान दो अन्य साथी जीतू वाघमारे और गणपत गुलार का भी नाम लिया है। पुलिस अब इन दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर संदीप बागुल ने कहा कि घटना तीन फरवरी को तड़के हुई। तीन लोगों ने बंगले में तैनात दो चौकीदारों को अपने काबू में करने के बाद छत के रास्ते घर में घुस गए। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें अभिनेत्री नूतन बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में एक हैं। उन्होंने 1950 में अपने करियर की शुरुआत की। करीब 70 फिल्मों में काम कर उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। साल 1991 में उनका देहांत हो गया।
दिल्ली में स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू ने किया मतदान, बिग बॉस फेम ने भी डाला वोट