Salman Khan: अलवीरा अग्निहोत्री के घर पहुंचे भाईजान सलमान खान, अरबाज-सोहेल और पिता सलीम भी दिखे साथ
Raksha Bandhan आज रक्षाबंधन के खास मौके पर सलमान खान अपने पूरे परिवार सहित बहन अलवीरा अग्निहोत्री के घर पहुंचे। खान परिवार का यह खास वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विस्तार
रक्षाबंधन के खास त्योहार को खान परिवार ने बड़े उत्साह से मनाया। सलमान खान काली टी-शर्ट और नीली जींस में स्टाइलिश दिखे, जबकि अरबाज ने भूरा पठानी सूट और शूरा ने गुलाबी कुर्ता-पलाजो पहना। इस मौके पर अरबाज और शूरा ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
काम की बात करें तो सलमान खान "बैटल ऑफ गलवान" फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 2020 की गलवान घाटी की घटना पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गलवान की लड़ाई जून 2020 में हुए भारत-चीन सैन्य की जंग को दर्शाएगी। सलमान खान 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभाएंगे, जिन्हें जंग के दौरान उनकी बहादुरी के लिए 2021 में मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भाईजान "बिग बॉस 19" के होस्ट के रूप में 24 अगस्त से टीवी पर वापसी करेंगे।
यह भी पढ़ें: Mahesh Babu: 'प्यार ताकत मेरा सब कुछ' नम्रता शिरोडकर ने दी महेश बाबू को जन्मदिन की प्यारी बधाई; लिखा भावुक नोट