फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   On KBC 13 Amitabh Bachchan asks Hema Malini what women carry in their 'tiny' clutch

KBC 13: जब अमिताभ ने हेमा मालिनी से पूछा- महिलाएं क्लच बैग में क्या रखती हैं? अभिनेत्री ने दिया यह जवाब

Wed, 13 Oct 2021 08:20 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 13 Oct 2021 08:20 PM IST
सार

'कौन बनेगा करोड़पति 13' का अगला एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है। इस 'शानदार शुक्रवार' को केबीसी के सेट पर फिल्म शोले की कास्ट का रीयूनियन होगा। शो में अमिताभ बच्चन के साथ हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी शामिल होंगे।

विज्ञापन
On KBC 13 Amitabh Bachchan asks Hema Malini what women carry in their 'tiny' clutch
अमिताभ और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कौन बनेगा करोड़पति 13' का अगला एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है। इस 'शानदार शुक्रवार' को केबीसी के सेट पर फिल्म शोले की कास्ट का रीयूनियन होगा। शो में अमिताभ बच्चन के साथ हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी शामिल होंगे। हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी फिल्म 'शोले' के 46 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति 13' के सेट पर आएंगे और इस फिल्म से जुड़े हुए कई किस्से साझा करेंगे। इस शो के एक प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने हेमा मालिनी से कई सवाल पूछते हुए दिख रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने हेमा मालिनी से क्लच बैग के बारे में पूछा। अमिताभ कहते हैं, हम अक्सर महिलाओं को छोटे क्लच बैग के साथ घर से बाहर निकलते हुए देखते हैं, तो इसमें क्या रखा होता है, क्योंकि यह आकार में बहुत छोटा है।

विज्ञापन


इस पर हेमा मालिनी जवाब देती हैं, इसमें आमतौर पर कंघी होती है। लिपस्टिक होती है और बहुत कम पैसे। हेमा मालिनी का यह जवाब सुनकर अमिताभ थोड़ा कन्फ्यूज हो जाते हैं और पूछते हैं, आम तौर पर आप लोग मेकअप और श्रृंगार करके  घर से बाहर जाते हैं,  तो ये सब चीजें इतने छोटे बैग में क्यों रखें होते हैं। इस पर फिर हेमा मालिनी अमिताभ को बताती हैं, मेकअप लगाने के बाद भी अगर आपको थोड़ा- सा टचअप करना है, तो वह सारा सामान इस क्लच बैग में होता है। 

विज्ञापन

गौरतलब है कि शोले फिल्म 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। जिसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जया बच्चन, संजीव कुमार, एके हंगल और अमजद खान ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं थीं। अब एक बार फिर से केबीसी 13 के सेट पर इस फिल्म से जुड़े हुए किस्से ताजा होंगे। हेमा मालिनी और रमेश सिप्पी फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई राज से पर्दा उठायेंगे। केबीसी 13 के अगले एपिसोड के कई प्रोमो जारी हुए हैं, जिनमें अमिताभ, हेमा और रमेश सिप्पी सेट पर मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed