फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   On Aryan Khan getting bail Shahrukh Khan manager pooja dadlani wrote God is there truth wins

Aryan Khan Bail: आर्यन खान को बेल मिलते ही शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ने लिखा- 'भगवान है, सच की जीत होती है'

Thu, 28 Oct 2021 09:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 28 Oct 2021 09:08 PM IST
सार

आर्यन खान को जमानत मिलने के बाद शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने भगवान की शुक्रिया कहा है।

विज्ञापन
On Aryan Khan getting bail Shahrukh Khan manager pooja dadlani wrote God is there truth wins
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई आर्थर रोड जेल में बंद अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बेल मिल गई है। गुरुवार को आर्यन खान की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने आर्यन खान के हक में फैसला सुनाया। आर्यन खान के साथ हाईकोर्ट ने अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी है। हालांकि, अदालत के आदेश की कॉपी ना मिलने की वजह से तीनों को आज की रात भी जेल में बितानी होगी। माना जा रहा है कि, वह शुक्रवार या शनिवार को जेल से बाहर आ जाएंगे। वहीं, आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोर्ट का फैसला आने के बाद शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने एक पोस्ट किया है

विज्ञापन

 
पूजा ददलानी ने किया पोस्ट
पूजा ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने आर्यन की रिहाई का भगवान को धन्यवाद दिया है। इस स्टोरी में पूजा ने लिखा, 'ईश्वर है, आप सभी की प्रार्थनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया। सत्य की जीत होती है।'
विज्ञापन


सेलेब्स ने भी दी प्रतिक्रिया 
पूजा ददलानी से पहले बॉलीवुड सेलेब्स भी आर्यन खान की रिहाई पर अपनी खुशी जाहिर कर चुके हैं। माधवन ने लिखा, ‘शुक्र है भगवान का। एक पिता होने के नाते मैं राहत महसूस कर रहा हूं। उम्मीद है कि सारी अच्छी और पॉजिटिव चीजें हों।’ वहीं, स्वरा भास्कर और सोनू सूद ने भी आर्यन खान की रिहाई पर ट्वीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो घंटे तक चली सुनवाई
आर्यन खान की जमानत याचिका पर तीसरे दिन सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें बेल देना का फैसला किया। इस मामले पर बॉम्बे हाईकोर्ट में गुरुवार दोपहर 3 बजे सुनवाई शुरू हुई।  इस दौरान कोर्ट में करीब दो घंटे तक चली और फिर आखिर में फैसला आर्यन खान के हक में आया।इस दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) अनिल सिंह ने NCB की तरफ से कई दलीलें दीं, लेकिन कोर्ट ने आर्यन समेत ने अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी।


आर्यन खान का प्रतिनिधित्व करने वाले जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा को तीन दिन की दलीलें सुनने के बाद जमानत दे दी है। विस्तृत आदेश कल दिया जाएगा। उम्मीद है कि वे सभी कल या शनिवार तक जेल से बाहर आ जाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed