फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   OMG 2 Har Har Mahadev Song got released akshay kumar perform lord shiva tandava dance watch here

OMG 2: अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' का नया गाना 'हर हर महादेव' रिलीज, त्रिपुंड लगाए शिव तांडव करते नजर आए अभिनेता

Thu, 27 Jul 2023 01:04 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 27 Jul 2023 01:04 PM IST
सार

अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का नया गाना रिलीज हो गया है। गाने में अभिनेता शिव तांडव करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
OMG 2 Har Har Mahadev Song got released akshay kumar perform lord shiva tandava dance watch here
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ओह माय गॉड-2' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही टीजर और फिल्म का पहला गाना रिलीज किया था, जिसे देखने के बाद 'ओएमजी 2'  को लेकर फैंस के मन में बेताबी काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन


ओएमजी 2'  का ओएमजी 2'  गाना रिलीज
वहीं, 27 जुलाई को फिल्म के निर्माताओं ने सावन के महीने शिव की महिमा को दर्शाते हुए फिल्म की दूसरा गाना 'हर-हर महादेव' रिलीज कर दिया है। इस गाने में अक्षय हाथ में डमरु लिए शिव की तरह भस्म लगाए शिव तांडव करते नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 26 जुलाई को 'ओह माय गॉड-2' के दूसरे गाने का एक मोशन पोस्टर रिलीज किया था। इसके साथ ही इस बात की जानकारी दी गई थी कि फिल्म का गाना 27 तारीख को गाना रिलीज होगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म को मिला 'A' सर्टिफिकेट
अक्षय की यह फिल्म अपने विवादों को लेकर भी काफी चर्चा में है। फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमिटी ने भी इस फिल्म पर आपत्ति जताते हुए इसे 20 कट्स देने का सुझाव दिया है। साथ ही फिल्म को 'A' यानी एडल्ट सर्टिफिकेट देने की बात भी कही है।  हालांकि,  CBFC का सुझाया गया 'A' सर्टिफिकेट फिल्म के मेकर्स को मंजूर नहीं हैं।

ये दमदार कलाकार आएंगे नजर
बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार  के अलावा पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। यामी इस फिल्म में एक वकील की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है। उनकी यह फिल्म साल 2012 में ओह माय गॉड का सीक्वल है। 

यह भी पढ़ें- IFFM: राधिका मदान की फिल्म 'सना' का एक और धमाका, अब भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न में होगा प्रीमियर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed