अभिनेत्री सनी लियोनी को लेकर भिड़े दो दिग्गज राजनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनी सनी लियोनी इन दिनों अपनी फिल्म लीला एक पहेली को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन उनकी ये ख्याति कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी को अच्छी नहीं लगी।
इसलिए उन्होंने ट्वीट कर के सनी लियोनी को अधिक पसंद न करने की सलाह दे डाली। लेकिन उनकी ये सलाह जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पसंद नहीं आई।
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके अभिषेक के इस खयाल की निंदा की। हालांकि, इस मामले में सनी लियोनी अब तक कुछ नहीं कहा है।
क्या कहा है दोनों राजनेताओं ने
उनके बारे में हाल ही में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया कि हमें सतर्क रहना चाहिए कि सनी लियोनी जैसे पश्चिम देशों में रिजेक्ट हो चुके लोगों को भारतीय संस्कृति का प्रतीक या बॉलीवुड आइकॉन न बनने दिया जाए।
उधर, इस ट्वीट के जवाब में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि मुझे लगा था कि यह फर्जी ट्विटर अकाउंट है। लेकिन यह फर्ज़ी नहीं है। उन्हें ऐसा ट्वीट करने की क्या जरूरत थी?
V shd be careful that western rejects like sunny leone are not allowed to epitomise indian culture or acquire the status of a Bollywood icon
— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) April 10, 2015
I thought this was a fake handle but seems not. What the hell possessed him to tweet this??? https://t.co/81RAwIwwGR
— Omar Abdullah (@abdullah_omar) April 10, 2015
कैसी रही सनी की फिल्म लीला की ओपनिंग
सनी लियोनी की फिल्म लीला एक पहली को साधारण ओपनिंग मिली है। फिल्म ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.30 करोड़ का कलेक्शन किया है।
फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने टि्वटर पर इस फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि एक पहेली लीला ने शुक्रवार को भारत में 5.30 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
पहले दिन के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि ये जल्द ही अपनी लागत(15 करोड़) बटोर लेगी। बॉबी खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी लियोनी के अलावा जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल और राहुल देव भी अहम किरदारों में हैं।