फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Om Raut slams criticism over Prabhas Lord Ram angry man depiction in Adipurush says he is aggressive

Adipurush: 'यह अफवाह है कि उन्होंने कभी आपा नहीं खोया', फिल्म में राम के क्रोधित पुरुष चित्रण पर ओम ने दी सफाई

Mon, 19 Jun 2023 12:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 19 Jun 2023 12:29 PM IST
सार

प्रभास स्टारर इस मूवी पर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए इसके बायकॉट की मांग की जा रही है। तमाम विवादों के बीच अब निर्देशक ओम राउत ने राम के चरित्र पर एक बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
Om Raut slams criticism over Prabhas Lord Ram angry man depiction in Adipurush says he is aggressive
ओम राउत-आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक ओम राउत की हालिया रिलीज फिल्म 'आदिपुरुष' इस समय जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रहा है। फिल्म पर 'रामायण' के किरदार को गलत तरीके से दिखाने और सीन्स के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। मूवी में कई भद्दे डायलॉग्स भी हैं, जिन पर फैंस खासा नाराज हैं। प्रभास स्टारर इस मूवी पर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए इसके बायकॉट की मांग की जा रही है। तमाम विवादों के बीच अब निर्देशक ओम राउत ने राम के चरित्र पर एक बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

राम जी के क्रोधी चरित्र पर ओम राउत ने दी सफाई 
हाल ही में, फिल्म आदिपुरुष और उनके निर्माता ओम राउत के खिलाफ भगवान राम को एक क्रोधी व्यक्ति के रूप में दिखाने और फिल्म के साथ रचनात्मक स्वतंत्रता लेने के लिए एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस याचिका में कहा गया है कि फिल्म में राम के चरित्र को काफी क्रोधी व्यक्ति के रूप में दिखा रखा है, जबकि वह शांति प्रिय व्यक्ति थे। अब निर्देशक ओम राउत ने उस याचिका पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Bigg Boss OTT 2: 'भाईजान को डिस्प्रिन की जरूरत पड़ेगी', एविक्ट हुए पुनीत कुमार ने सलमान खान के लिए कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रामानंद के रामायण ने डाला प्रभाव
निर्देशक ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में कहा, ‘राम जी युद्ध के मैदान में है, वह युद्ध के बीच में है, वह एक राजा भी है, इसलिए वह आक्रामक है। वह एक युद्ध स्थान के अंदर हैं, इसलिए उनका क्रोधी होना अनिवार्य है। यह अफवाह है कि भगवान राम ने कभी आपा नहीं खोया। यदि आप वाल्मीकि के संस्करण या तुलसी के रामायण के संस्करण का अध्ययन करते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि राम जी ने भी युद्ध के मैदान में आपा खोया था।’

Shahid-Kriti: शाहिद कपूर-कृति सेनन की अनटाइटल फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

विज्ञापन

फिल्म में आधुनिक ग्राफिक्स का किया है इस्तेमाल
आगे जब निर्माता से पूछा गया है कि फिल्म में ग्राफिक्स के उपयोग से विवाद हो रहा है तो निर्देशक से पूछा गया कि ग्राफिक्स का उपयोग करने में क्या गलत है। तो आगे निर्माता ने जवाब दिया, “जब मैंने एक बच्चे के रूप में रामानंद सागर की रामायण देखी, तो यह काफी अलग थी। इसने मुझ पर बहुत प्रभाव डाला। उन्होंने उस समय ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया जो उस दौर के लिए बेहद आधुनिक थी। हमने इससे पहले कभी टीवी पर ऐसा कुछ नहीं देखा था। उस काम ने मुझ पर प्रभाव डाला और हमने आने वाली पीढ़ियों पर प्रभाव डालने के लिए ‘आदिपुरुष’ को बनाया।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed