फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Om Raut Prabhas Kriti Sanon starrer Adipurush OTT release film will stream on Netflix and Prime Video

Adipurush OTT: ओटीटी पर रिलीज हुई प्रभास और कृति सेनन की 'आदिपुरुष', दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Fri, 11 Aug 2023 01:08 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 11 Aug 2023 01:08 PM IST
सार

खास बात यह है कि इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को एक साथ दो अलग- अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया है। अब देखना है कि फिल्म को सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर प्यार मिलता है कि नहीं।

विज्ञापन
Om Raut Prabhas Kriti Sanon starrer Adipurush OTT release film will stream on Netflix and Prime Video
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के दिग्गज स्टार प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तमाम विवादों के बीच दर्शकों को इस फिल्म ने निराश किया। 600 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत की आधा भी वसूलने में कामयाब नहीं हुई। फिल्म में दिखाए किरदार और डायलॉग्स विवाद का कारण बने। फिल्म बम्पर ओपनिंग तो मिली लेकिन फिल्म धीरे धीरे नीचे गिरती गई। अब इस फिल्म को गुपचुप तरीके से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म कहां रिलीज की गई है।

विज्ञापन

 

ओटीटी पर रिलीज की गई प्रभास की आदिपुरुष
‘आदिपुरुष’ फिल्म को रिलीज के बाद से ही तमाम विवादों के साथ-साथ कानूनी पचड़ों का भी सामना करना पड़ा था। फिल्म को उसकी भाषा और वीएफएक्स के लिए बुरी तरह ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। खास बात यह है कि इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को एक साथ दो अलग- अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया है। अब देखना है कि फिल्म को सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर प्यार मिलता है कि नहीं।

Gadar 2 Twitter Review: 20 साल बाद 'तारा सिंह' ने फिर में मचाया गदर, थिएटर में लगे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन

दो-दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई स्ट्रीम
सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले फिल्म ‘आदिपुरुष’ का जितना जोरों-शोरों से प्रमोशन किया गया था। ओटीटी पर इसे उतने ही गुपचुप तरीके से रिलीज किया  गया है। हालांकि, इसके पीछे का कारण यह हो सकता है कि मेकर्स दोबारा से किसी नए विवाद में नहीं पड़ना चाहते हो। बता दें कि ‘आदिपुरुष’ के मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ वर्जन को अमेजन प्राइम वीडियो पर  स्ट्रीम किया गया है, जबकि ‘आदिपुरुष’ के हिंदी वर्जन को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। अलग-अलग भाषी दर्शकों के लिए यह खास इंतजाम किया गया है।

Tv Couples: ये हैं टीवी की दुनिया के लैला मजनू की जोड़ी, शो के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी किया राज

विज्ञापन

यह कलाकार आए थे नजर
आपको बता दें कि 'आदिपुरुष' में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में प्रभास ने भगवान श्रीराम और कृति सेनन ने माता सीता का रोल निभाया है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed