फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   om puri speak on his wife nandita

पहली पत्नी से नहीं हैं मेरे सेक्स संबंधः ओम पुरी

Thu, 29 Aug 2013 06:34 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 29 Aug 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
om puri speak on his wife nandita

बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी अपनी पत्नी नंदिता पुरी के इन आरोपों को खारिज किया है कि उनके

विज्ञापन
संबंध उनकी पहली पत्नी सीमा के साथ हैं। ओम पुरी ने कहा है कि मेरी हालत अब सेक्स करने की नहीं है।

ओम पुरी पर उनकी पत्रकार पत्नी नंदिता पुरी ने घरेलू हिंसा के साथ मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। हालांकि गिरफ्तारी बचाने के लिए उन्होंने अग्रिम जमानत ले ली है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से इस मसले पर बातचीत में ओम पुरी ने कहा कि मुझ पर लगे आरोप गलत हैं। हां, ये सही है कि मै अपनी पूर्व पत्नी सीमा कपूर से मिलता-जुलता हूं, लेकिन मेरे साथ उनके शारीरिक संबंध नहीं हैं।
विज्ञापन


ओम पुरी ने कहा कि मेरी उम्र इतनी हो गई कि मेरे हाथ चेक करने में हिलते हैं। मैं नर्वस सिस्टम की बीमारी से ग्रस्त रहता हूं। ऐसे में किसी के साथ मारपीट करना या सेक्स करना मेरे लिए संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमपुरी ने कहा कि मेरे घर में डंडे जैसा कुछ नहीं है, इसलिए ये इल्जाम पूरी तरह से गलत है कि मैंने नंदिता को डंडे से मारा है। ओमपुरी कहते हैं कि मेरे घर में एक सजावटी बंबू ट्री जरूर है लेकिन उसका इस्तेमाल किसी के साथ मारपीट में नहीं कर सकते।


ओमपुरी ने नंदिता पुरी के इस आरोप से भी इनकार किया है कि वह नंदिता को घर खर्च के लिए पैसे नहीं देते थे। ओमपुरी ने इस बातचीत में घर खर्च का पूरी ब्योरा भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed