{"_id":"57357c6d4f1c1b7b3c91985c","slug":"om-puri-injured-while-shooting-undergoes-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म की शूटिंग करते हुए ओम पुरी घायल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म की शूटिंग करते हुए ओम पुरी घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म की शूटिंग के दौरान कोहनी में चोट लगने के बाद ओमपुरी का ऑपरेशन करना पड़ा। उनकी स्थिति को लेकर कोई परेशानी की बात नहीं हैं। इस घटना के बारे में बात करते हुए ओम पुरी ने कहा कि 'भोपाल में शूटिंग के दौरान दौड़ते हुए मैं फिसल कर गिर गया। इससे मेरी कोहनी में चोट लग गई, जिसके बाद मुझे छोटा-सा ऑपरेशन कराना पड़ा। इसको लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है, मैं 10 दिनों में ठीक हो जाऊंगा।'
विज्ञापन
ओम पुरी ने फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी भारत पाकिस्तान पर आधारित होगी। फिल्म दो दोस्तों के रिश्ते पर आधारित है, जिनमें एक पाकिस्तानी और एक भारतीय हैं। ओम पुरी को चोट की खबर ने बॉलीवुड को सकते में डाल दिया था लेकिन जब उन्होंने खुद सामने आकर बताया कि ये मामूली चोट है तो प्रशंसकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन