फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Oh My God first Weekend Box Office Collections

'ओह माइ गॉड' का कलेक्शन रहा फीका

Mon, 01 Oct 2012 04:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Oct 2012 04:11 PM IST
विज्ञापन
Oh My God first Weekend Box Office Collections

हैलो फ्रेंड्स! हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी हम आपको बीते सप्ताह रिलीज हुई फिल्म का वीकेंड कलेक्शन बताएंगे। इस बार हमारे सामने है परेश रावल और अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माइ गॉड' का वीकेंड कलेक्शन, जो बताता है कि फिल्म कुछ खास बिजनेस नहीं कर सकी।

विज्ञापन


28 सितंबर को रिलीज हुई उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी 'ओह माइ गॉड' को मिले पॉजीटिव रिव्यू के बाद इस फिल्म के बिजनेस को बस ठीक-ठाक ही कहा जा सकता है। इस फिल्म ने शुक्रवार को बहुत अच्छा कलेक्शन नहीं किया, लेकिन ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार के बजाय इस फिल्म का कलेक्शन शनिवार और रविवार को ठीक-ठाक रहा।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने शुक्रवार के कलेक्शन का दुगुना रविवार को कलेक्शन किया। यानी इस फिल्म का ओपनिंग डे बेशक दमदार नहीं रहा लेकिन इसके बाद के दो दिनों में सही रहा। शुक्रवार को इस फिल्म ने लगभग 4.5 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं शनिवार को इसका कलेक्शन लगभग 6 करोड़ पहुंचा। रविवार को भारत-पाक का क्रिकेट मैच होने के बाद भी इस फिल्म का कलेक्शन बढ़कर लगभग 7.25 करोड़ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय कुमार और अक्ष्य कुमार निर्मित 'ओह माइ गॉड' का वीकेंड कलेक्शन लगभग 17.5 करोड़ पहुंच गया है। ट्रेड एक्स्पर्ट्स की मानें तो 2 अक्तूबर को गांधी जयंती होने के कारण इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा हो सकता है। ऐसे में फिल्ममेकर्स की नजरें इस फिल्म के आने वाले कलेक्शन पर टिकी रहेंगी।


दूसरी तरफ इसी हफ्ते रिलीज प्रियदर्शन के निर्देशन वाली फिल्म 'कमाल धमाल मालामाल' का कलेक्शन बहुत कमजोर रहा। फिल्म की ओपनिंग भी हल्की रही और आलोचकों ने भी फिल्म को औसत बताया। फिलहाल शुक्रवार को इसका कलेक्शन 1.25 करोड़ रहा। रविवार को फिल्म ने 2 करोड़ और शनिवार 1.40 करोड़ का बिजनेस किया जो कुल मिलाकर 4.65 करोड़ तक पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed