फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   offer live chat with sunny levone

सनी लियोनी से पूछिए उनकी व्यक्तिगत बातें

Fri, 31 Jan 2014 08:43 AM IST
अमर उजाला मुंबई
अमर उजाला मुंबई Updated Fri, 31 Jan 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
offer live chat with sunny levone

अब आप सनी लियोनी से लाइव चैट करके उनसे उनकी व्यक्तिगत बातें पूछ सकते हैं।

विज्ञापन


यह सनी लियोनी की शरारत नहीं बल्कि फिल्म को प्रमोट करने का नया अंदाज है। अपनी पिछली फिल्म ‘जैकपॉट’ की नाकामी को भूलने के लिए सनी अगली फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ को हर रास्ते दर्शकों तक पहुंचाना चाहती हैं।

इसी के लिए उन्होंने पिछले दिनों अपने चाहने वालों के साथ इंटरनेट पर एक विशेष प्राइवेट चैट का आयोजन किया। उनके चाहने वाले खुश थे कि उन्हें सनी को लाइव देखने का मौका मिलेगा और सवाल जवाब का भी।
विज्ञापन


इस चैट में जब एडल्ट फिल्मों की ऐक्ट्रेस सनी वेबकेम के सामने सेक्सी अंदाज में बैठीं तो देखने वालों के दिलों की धड़कनें बढ़ गईं। सनी इस बात को जानती थीं और उन्होंने अपने फैन्स से पूछा कि क्या वे नर्वस हैं...? सनी ने उन्हें सलाह दी कि अपने आप पर कंट्रोल रखें क्योंकि उन्हें एक सवाल पूछने का मौका जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी को वेबकेम के सहारे अपने लैपटॉप/टैबलेट पर लाइव देखने वाले दर्शक खुश थे। उनकी खुशी तब और बढ़ गई जब सनी ने सेक्सी अंदाज में कहा कि सवाल-जवाब से पहले वह ‘कुछ दिखाना चाहती हैं’।

इसके बाद सनी ने पूछा कि क्या आप देखने के लिए तैयार हैं...? जब देखने वालों ने मन बनाया, तभी दो पल के बाद उनके स्क्रीन पर एक भयानक आवाज के साथ सनी की जगह प्रकट हुआ भूतहा चेहरा उनकी तरफ झपटा।

इसने देखने वालों के होश उड़ा दिए। कुछ लोग तो ऐसे डरे कि बिस्तर और कुर्सियों से लुढ़क गए। जबकि कुछ लोग सनी के दिए इस झटके से जब उबरे तो उन्होंने अपशब्द तक कहने लगे।


फिल्म के प्रोड्यूसरों के अनुसार वह सनी की ‘रागिनी एमएमएस-2’ का तीन फरवरी से पूरे जोरशोर से प्रमोशन करेंगे। ये प्रमोशन ऐसे होंगे कि सनी को चाहने वालों को और झटके लगेंगे। क्या आप तैयार हैं।

देखें यह वीडियो

http://www.youtube.com/watch?v=cCIwiLyNzvg


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed