फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Odia TV Actress Rashmirekha ojha committed suicide at the age of 23 in her rented apartment, Family Suspects on Her Boyfriend

Rashmirekha Ojha: 23 वर्षीय टीवी अभिनेत्री ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या, पिता ने लिव-इन पार्टनर पर लगाया आरोप

Tue, 21 Jun 2022 01:58 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 21 Jun 2022 01:58 PM IST
सार

23 वर्षीय अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा का शव उनके किराए के मकान में फंदे से लटकता मिला है। पुलिस अभिनेत्री के सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Odia TV Actress Rashmirekha ojha committed suicide at the age of 23 in her rented apartment, Family Suspects on Her Boyfriend
अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। ओडिशा इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रश्मिरेखा ओझा ने सुसाइड कर लिया है। 23 वर्षीय अभिनेत्री का शव भुवनेश्वर के नयापाली इलाका में उनके किराए के मकान में पंखे पर लटकता मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक सुसाइड करने की वजह का पता नहीं चल पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री के पिता ने लिव-इन पार्टनर पर इस मामले में लिप्त होने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन

18 जून की है घटना
यह घटना 18 जून की बताई जा रही है। अभिनेत्री के पिता ने कहा कि शनिवार को उन्होंने अपनी बेटी रश्मि को कई फोन किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में रश्मि के बॉयफ्रेंड संतोष ने उन्हें निधन की जानकारी दी। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो मकान मालिक से उन्हें पता चला कि रश्मि और संतोष उस घर में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी, जिसके बाद उन्होंने संतोष पर शक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिला सुसाइड नोट
शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसे अभिनेत्री के लिव-इन रिलेशनशिप से जोड़ कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को अभिनेत्री के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अभिनेत्री ने सुसाइड नोट में किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed