फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nusrat Jahan shared a beautiful picture wearing a shakha pola bangles

सोशल मीडिया: सुहागन अवतार में दिखीं नुसरत जहां, शाखा पोला पहन शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Sat, 16 Oct 2021 11:49 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 16 Oct 2021 11:49 AM IST
सार

नुसरत जहां ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शाखा पोला पहने नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Nusrat Jahan shared a beautiful picture wearing a shakha pola bangles
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। नुसरत जहां ने साल 2019 में निखिल जैन से शादी रचाई थी और कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी को अवैध बता दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने 26 अगस्त को अपने बेटे को जन्म दिया। वहीं, अब नुसरत बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता को डेट कर रही हैं। दोनों को एक साथ लगातार स्पॉट भी किया जाता है। कहा तो ये भी जाता है कि, दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हाल ही में, नुसरत ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपना सुहागन लुक दिखाया है।

विज्ञापन

 
दरअसल, नुसरत जहां ने विजय दशमी के मौके पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस शादीशुदा बंगाली महिला की तरह नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि, नुसरत ने सफेद और लाल कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने हाथ में सफेद और लाल चूड़ियां पहनी हुई हैं। इसे शाखा पोला कहा जाता है, जो शादीशुदा बंगाली महिलाएं पहनी हैं। उन्होंने माथे पर लाल बिंदी भी लगाई हुई है। इस लुक में नुसरत काफी सिंपल और सुंदर लग रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nusrat (@nusratchirps)


 
इस तस्वीर के साथ नुसरत ने बंगाली में कैप्शन लिखा है, ‘शुभ विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’ नुसरत की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।
 
नुसरत और यश दासगुप्ता का रोमांटिक फोटोशूट
नुसरत जहां ने यश दासगुप्ता के साथ एक रोमांटिक फोटोशूट करवाया था, जिसमें दोनों काफी करीब नजर आए थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया खूब वायरल हुई थीं। तस्वीर में नुसरत यश की गोद में बैठी हुई नजर आई थीं। इतना ही नहीं, इस दौरान नुसरत ने यश का चेहरा बेहद ही प्यार से पकड़ रखा है। तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया था।
 
नुसरत ने अपनी शादी को बताया था ‘लिव इन रिलेशनशिप’
नुसरत जहां और निखिल जैन शादी के कुछ महीने बाद ही अलग हो गए थे। उस दौरान नुसरत के पूर्व पति निखिल जैन ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि यह बच्चा उनका नहीं है। दूसरी तरफ शादी तोड़ते हुए नुसरत जहां ने कहा था, एक विदेशी भूमि पर शादी होने के कारण, तुर्की मैरिज रेगुलेशन के अनुसार हमारी शादी मान्य नहीं है। क्योंकि ये दो धर्मों के लोगों के बीच में हुई शादी थी, इसलिए भारत में इसे वैधानिक मान्यता देने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता। कानूनी तौर पर यह शादी मान्य नहीं है, बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed