सोशल मीडिया: नुसरत जहां ने बेटे ईशान के पैदा होने के बाद यश दासगुप्ता के साथ शेयर किया पहला वीडियो, दोनों मना रहे हैं रोमांटिक हॉलिडे!
एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां और यश दासगुप्ता साथ रोमांटिक हॉलिडे मना रहे हैं। नुसरत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों ही हवाई अड्डे के लाउंज में साथ पोज दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां और यश दासगुप्ता साथ रोमांटिक हॉलिडे मना रहे हैं। नुसरत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों ही हवाई अड्डे के लाउंज में साथ पोज दे रहे हैं। इसी साल अगस्त में बेटे ईशान के जन्म के बाद यह उनका पहला वीडियो है, जिसे उन्होंने पोस्ट किया है।
वीडियो में नुसरत जहां ने भूरे रंग की हुडी और स्वेटपैंट सेट पहना है। वहीं, यश ने सफेद टी-शर्ट और जींस के ऊपर नेवी ब्लू जैकेट पहन रखी है। दोनों ने मैचिंग मास्क पहने हुए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एयरपोर्ट लुक की सोलो तस्वीरें भी शेयर की हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी यह नहीं बताया कि वे छुट्टियां मनाने के लिए कहां जा रहे हैं। तस्वीरों में गंतव्य का कोई उल्लेख नहीं है। लेकिन रिपोर्टों की माने तो वे कश्मीर की ओर जा रहे थे। अक्तूबर की शुरुआत में नुसरत ने अफवाहों को जोर दिया था कि उन्होंने यश के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उन्होंने यश के जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें साझा कीं थीं, जिनमें केक पर पति और डैड लिखा हुआ था। जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। नुसरत ने अपने एक इंटरव्यू में इशारा किया था कि उनकी और यश की शादी हो सकती है।
View this post on Instagram
A post shared by Yash & NusratJahan's Creation (@team_yashnusrat)