Ira-Nupur Wedding: 'आपका मंगेतर होने का एक और दिन', शादी से पहले नूपुर ने पोस्ट साझा कर आयरा पर लुटाया प्यार
नूपुर शिखारे ने शादी से कुछ घंटे पहले अपनी होने वाली पत्नी आयरा खान के लिए एक प्यारा सा पोस्ट साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोस्ट साझा कर कही यह बात
नूपुर शिकरे ने शादी के कुछ घंटो पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने प्यार और होने वाली पत्नी आयरा खान के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आयरा और नूपुर एक पारिवारिक समारोह में एक दुसरे को खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों प्यारी सी मुस्कान के साथ कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। पोस्ट साझा करते हुए नूपुर ने कैप्शन में लिखा, 'आपका मंगेतर होने का एक और दिन आयरा, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।'
यह भी पढ़ें: Saira Banu: सायरा बानो ने आमिर खान के साथ मनाया नए साल का जश्न, भावुक नोट लिख कही यह बात
रेशम की साड़ी मे खूबसूरत लगीं आयरा
इस दौरान नूपुर लाल रंग के कुर्ते के साथ मैचिंग जैकेट और सुनहरे बॉर्डर वाली पीले रंग की साफा पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर, आयरा लाल जालीदार रेशम की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नूपुर की इन तस्वीरों पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी प्यार लुटा रहे हैं।
महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से होगी शादी
बताया जा रहा है कि आयरा और नूपुर कल यानी तीन जनवरी, 2024 को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी करेंगे। जोड़े की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि पहले एक पंजीकृत शादी होगी, जिसके बाद शादी की सभी रस्में होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयरा और नूपुर की शादी कार्यक्रम बांद्रा के आलीशान ताज लैंड्स एंड होटल में होगा।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir: राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति तैयार, उप मुख्यमंत्री फडणवीस और रोहित शेट्टी ने की पूजा-अर्चना