फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Now you can watch free movies on amazon prime video

घरों में बंद हुआ देश तो प्राइम वीडियो ने किया मुफ्त में फिल्में दिखाने का फैसला

Wed, 25 Mar 2020 03:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 25 Mar 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Now you can watch free movies on amazon prime video
Amazon Prime Video - फोटो : twitter

इस कोरोना काल में सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक अमेजॉन प्राइम वीडियो ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक मुफ्त की सुविधा देने का निश्चय किया है। उसने अपनी लाइब्रेरी में से कुछ सामग्री को बच्चों और परिवारों के लिए फ्री में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। अमेजॉन प्राइम वीडियो अपने नए उपभोक्ताओं को शुरुआती महीने में सिर्फ एक महीने का फ्री ट्रायल उपलब्ध कराता है। इसके बाद वह अपने प्रत्येक प्रोग्राम के लिए रुपये देने पर ही सामग्री प्रदान करता है। फ्री की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अमेजॉन प्राइम कार्यक्रमों का चुनाव खुद करेगा। वह अलग-अलग स्थानों के हिसाब से अलग-अलग सामग्रियों में बदलाव कर सकता है।

विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से ज्यादातर लोगों ने अपने घर से काम करना शुरू किया है। सभी नागरिक अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में उनके पास मनोरंजन के साधन के रूप में ओटीटी प्लेटफॉर्म और टीवी है। इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्मों में होड़ लगी हुई है, जिसमें अमेजॉन प्राइम का यह कदम उन्हें अग्रणी साबित कर सकता है। अमेजॉन प्राइम विडियो की फ्री की सामग्री का उपभोग करने के लिए उपभोक्ता को प्राइम मेंबरशिप लेने की जरूरत नहीं है। अमेजॉन डॉट इन पर एक साधारण अकाउंट होने पर ही कोई भी उपभोक्ता अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध फ्री फिल्में और टीवी शो देख सकता है। इसके लिए उन्हें सिर्फ प्राइम वीडियो एप्लीकेशन अपने फोन या स्मार्ट टीवी में डाउनलोड करने की जरूरत है।

विज्ञापन

अमेजॉन प्राइम वीडियो दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक है। दुनिया में सिर्फ नेटफ्लिक्स ही एक ऐसा प्लेटफार्म है जो उसे ज्यादातर जगहों पर टक्कर देता है। अमेजॉन प्राइम का फ्री की सामग्री प्रदान करने का यह कदम एकदम नया है। इसके इतर अगर देखा जाए तो नेटफ्लिक्स कभी भी अपने किसी भी उपभोक्ता को कोई भी फ्री की सामग्री उपलब्ध नहीं कराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कनिका कपूर हेल्थ अपडेट: तीसरी बार भी कोरोना संक्रमित पाई गईं गायिका, अभी भी हैं आइसोलेशन में

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed