फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now watch 'dabangg 2' online

अब ऑनलाइन देख सकते हैं 'दबंग 2'

Sat, 13 Apr 2013 11:53 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 13 Apr 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
now watch 'dabangg 2' online

पिछले साल जबर्दस्त कमाई करनेवाली फिल्म 'दबंग 2' अब अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होगी। यदि सलमान खान के प्रशंसक फिल्म के मशहूर किरदार चुलबुल पांडे को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं, तो वे अब इसे कभी भी और कहीं भी 'इरोस नाउ' पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन


एक बयान में कहा गया कि भारत में इसे ऑनलाइन देखने की सुविधा नहीं होगी। लेकिन देश के बाहर के दर्शक 'इरोस नाउ' का ग्राहक बनकर अभिनव कश्यप निर्देशित 2010 की अत्यंत सफल फिल्म 'दबंग' का दूसरा संस्करण देख सकते हैं।
विज्ञापन


50 करोड़ रुपये की लागत से बनी 'दबंग 2' के निर्माता और निर्देशक अरबाज खान हैं। इसने रिलीज होने के पहले दिन ही 21.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और प्रकाश राज ने काम किया है। बाद में यह फिल्म 100 करोड़ रुपये कमाने वाले क्लब में शुमार हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed