फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now sunny in popular in child

'अवयस्क बच्चों' के डर से सनी लियोनी ने पहनी नाइटी

Tue, 01 Jul 2014 11:39 AM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
now sunny in popular in child

इसे सनी लियोनी की लोकप्रियता कहिए या फिर इंटरनेट का प्रभाव, बच्चे तक अमेरिका से आई इस पूर्व पोर्न स्टार से वाकिफ हो चुके हैं। यही कारण है कि पिछले दिनों जब वह फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ के लिए ‘पिंक लिप्स’ आइटम डांस की शूटिंग कर रही थीं, उन्हें देखने के लिए कुछ बच्चे तक पहुंच गए।

विज्ञापन


जिनकी उम्र बमुश्किल दस साल की रही होगी। सनी इस डांस की शूटिंग मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में कर रही थीं। कैमरा चालू था और गाना बज रहा था। तभी सनी ने देखा कि देखने वालों की भीड़ में बड़ों के साथ बच्चे भी खड़े हुए हैं। सनी दंग रह गईं। सनी ने तुरंत डांस बंद कर दिया और कहा कि पहले सैट से बच्चों को बाहर भेजा जाए, तभी वह डांस करेंगी।
विज्ञापन

चल रही है शूटिंग

now sunny in popular in child

सैट पर मौजूद एक सूत्र के अनुसार, ‘सनी को यह आइटम नंबर तीन दिन में शूट करना था। इसके लिए वह खास तौर पर जयपुर में अपनी शूटिंग छोड़ कर आई थीं। कम समय होने के कारण वह तेजी से काम कर रही थीं। एक दिन जब वह गोल्ड और ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुईं सीन शूट कर रही थीं, तभी उन्होंने देखा कि उन्हें देखने के लिए बच्चे तक चले आए हैं। सनी ने उनके सामने बोल्ड स्टेप्स करने से साफ इंकार कर दिया।’ बताया जा रहा है कि इन बच्चों को पता चल गया था कि सनी स्टूडियो में शूटिंग कर रही हैं और वह किसी तरह जुगाड करके अंदर पहुंच गए थे। ताकी सनी को देख सकें।


घूर रहे थे सनी लियोनी को

now sunny in popular in child

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ‘इन बच्चों ने जब सनी को देखा तो देखते ही रह गए। वह सनी को घूर रहे थे और इससे सनी खुद को असहज महसूस करने लग थीं। कुछ देर तो वह अपना ध्यान उनसे हटा कर स्टेप्स की प्रेक्टिस करती रहीं, लेकिन आखिर में उनसे रहा नहीं गया कि बच्चे उन्हें बोल्ड स्टेप्स करते देखें। सनी ने अपनी पर्सनल टीम के एक सदस्य को बुलाया और सेक्सी ड्रेस के ऊपर एक लंबा काला गाउन पहन लिया। वह गाउन एक तरह की फुल लेंथ नाइटी की तरह था।

विज्ञापन

खुद को ढकना पड़ा

now sunny in popular in child

खुद को ढंकने के बाद सनी सैट से बाहर चली गईं और शूटिंग टीम के एक सदस्य को बुला कर उससे कहा कि पहले बच्चों को बाहर भेजो उसके बाद ही शूटिंग करूंगी।’ तब फिल्म की टीम ने उन बच्चों से बाहर जाने को कहा। बच्चे रुकना और सनी का डांस देखना चाहते थे, परंतु उन्हें आखिरकार जाना पड़ा। सनी का डांस न देख पाने से बच्चे निराश थे।

सनी के मैनेजर और पति डेनियल वेबर ने बाद में मीडिया से कहा कि सनी नहीं चाहती कि शूटिंग के वक्त कोई भी बाहरी व्यक्ति सैट पर मौजूद रहे। अगर कोई उनसे मिलना चाहता है, उनके साथ फोटो खिंचाना चाहता है तो वह शूटिंग के बाद वक्त देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed