{"_id":"8eb0d7d0-d414-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"now-sequel-of-yeh-jawani-hai-deewani","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेगी 'ये जवानी है दीवानी' की सीक्वल फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बनेगी 'ये जवानी है दीवानी' की सीक्वल फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन दर्शकों को 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म अच्छी लगी थी उनके लिए खुशखबरी है। 'ये जवानी है दीवानी' की सीक्वल फिल्म भी घोषित हो गयी है। इस सीक्वल फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन ही मुख्य भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
धर्मा प्रोडक्शन की हालिया रिलीज फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की अप्रत्याशित सफलता को देखते हुए फिल्म निर्माता करन जौहर इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
खबरों की मानें तो फिल्म की सफलता पर सभी को भरोसा था लेकिन यह फिल्म 150 करोड़ के आंकडे को छू लेगी इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। इस फिल्म से जुड़ी इतनी जबरदस्त लोकप्रियता को भुनाने के लिए ही 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल की तैयारी शुरु हो गयी है।
विज्ञापन
हाल ही में दीपिका और रनबीर की धर्मा प्रोडक्शन के अधिकारियों के बीच एक मीटिंग हुई, जिसमे सीक्वल का हिस्सा बनने के लिए सभी राजी हो गए हैं। रणबीर फिलहाल 'बॉम्बे वेलवेट' और 'बेशर्म' में बिजी हैं।
उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक रणबीर 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल की शूटिंग कर सकेंगे। हालांकि सीक्वल की अब तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।