सलमान के पास सुपरपावर है या नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से फिल्म ‘किक’ के प्रोमो दर्शकों ने देखे हैं वे सोच में पड़े हैं कि क्या सलमान खान इस फिल्म में सुपरहीरो हैं? इस सवाल का कारण यह है कि फिल्म में सलमान ने एक मास्क लगा रखा है। आम तौर पर कॉमिक और फिल्मों में आने वाले सुपरहीरो ऐसे मास्क पहनते हैं। लेकिन अब पता चला है कि फिल्म में सलमान एक आम आदमी का ही रोल कर रहे हैं, जो मास्क पहनता है। उनके पास कोई चमत्कारी शक्ति यानी सुपरपावर नहीं है।
मॉस्क का आइडिया सलमान का था
बताया जा रहा है कि पर्दे पर मास्क पहनने का आइडिया सलमान का ही था। ‘किक’ एक तेलुगु फिल्म की रीमेक है, जिसमें हीरो को डार्क ग्लासेस पहने दिखाया गया था। परंतु सलमान का कहना था कि हिंदी के दर्शकों को आकर्षित करने के लिए वह मास्क पहनेंगे। वैसे सलमान को मास्क में देखने के बाद उनकी तुलना ‘कृष’ के रितिश रोशन से की जा रही है। ऑनलाइन सर्वे चल रहे हैं कि मास्क पहन कर सलमान खान बढ़िया लग रहे हैं या फिर ऋतिक रोशन उनसे बेहतर हैं? आप भी सोचिए।