फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now salman khan and photographers face to face

इसे सलमान खान की बदतमीजी ही मानेंगे?

Mon, 14 Jul 2014 01:51 PM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
now salman khan and photographers face to face

यह खबर चौंकाने वाली है। सलमान खान वो इंसान हैं जिनसे फिल्म इंडस्ट्री में तो क्या बाहर मिलने वाले भी डरते हैं। उनकी दबंग इमेज के आगे के आगे अच्छे-अच्छे नहीं ठहरते। लेकिन पता चला है कि मुंबई के फोटोग्राफरों ने सलमान को धमकाया है कि वह भविष्य में उनके किसी कार्यक्रम में नहीं आएंगे और अगर वह कहीं दिख भी गए तो उनकी फोटो नहीं खींचेंगे।

विज्ञापन


इन लोगों ने सीधे-सीधे सलमान को बायकॉट की धमकी दी है। उनका कहना है कि आगे का कह नहीं सकते लेकिन 25 जुलाई तक यह बायकॉट हर हाल में जारी रहेगा, जब तक इस हीरो की ‘किक’ रिलीज नहीं  हो जाती। फोटोग्राफरों की यूनियन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह फैसला लिया गया है कि अगर सलमान बांद्रा बैंडस्टेंड पर साइकिलिंग करते भी दिख जाएंगे तो उनकी तस्वीर कोई नहीं खींचेगा।

विज्ञापन

शुक्रवार को हो गया पंगा

now salman khan and photographers face to face

असल में सलमान और फोटोग्राफकों के बीच पिछले शुक्रवार को पंगा हो गया था। सलमान बांद्रा के एक क्लब में अपनी ‘किक’ का एक गाना रिलीज करने के लिए पहुंचे थे तो फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें खींचने को टूट पड़े। इसमें थोड़ी धक्कामुक्की हो गई और सलमान के बॉडीगार्ड्स और क्लब के सिक्योरिटी वालों ने कुछ फोटोग्राफरों की पिटाई कर दी।

जब इन लोगों ने सलमान से शिकायत की तो उन्होंने अपने अहंकारी अंदाज में कहा कि जिसे यहां रह कर इवेंट कवर करना है उसका स्वागत है, जबकि बाकी खुशी-खुशी जा सकते हैं। इस बात ने फोटोग्राफरों के गुस्से की आग में घी का काम किया। सलमान को लेकर यह विवाद ऐसे समय खड़ा हुआ है जब फिल्म रिलीज को तैयार है और वे कोई भी नेगेटिव पब्लिसिटी नहीं चाहते।

इस चुप्‍पी का क्या है मतलब

now salman khan and photographers face to face

फिल्म के निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला फोटोग्राफरों के फैसले के बाद फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। उन्होंने फोटोग्राफरों और सलमान के विवाद पर चुप्पी साध ली है क्योंकि यह निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म है।

लेकिन फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि मुंबई के फोटोग्राफर दिन पर दिन ज्यादा आक्रामक हो रहे हैं और उनकी उल्टी-सीधी मांगें बढ़ती जा रही है। इन लोगों ने पिछले दिनों अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का बायकॉट करके उन्हें परेशान किया था। अब ये सलमान के बायकॉट की धमकी दे रहे हैं, जबकि पूरे मामले में सलमान कहीं थे ही नहीं। उन्होंने न किसी को मारा और न हाथ लगाया। फिर उन्हें क्यों घसीटा जा रहा है?

विज्ञापन

सलमान का रवैया अच्छा नहीं?

now salman khan and photographers face to face

दूसरी तरफ फोटोग्राफरों का कहना है कि असल में इस हीरो का रवैया अच्छा नहीं है। इवेंट के दौरान उन्होंने सलमान से कहा था कि फोटो खींचने में सहयोग करें और फलां जगह पर खड़े रहें, परंतु अपनी सलमान अकड़ में थे। शुक्रवार रात को 10.30 से 11 बजे तक यही ड्रामा चलता रहा, जबकि कार्यक्रम का समय 9.30 बजे का था।

फोटोग्राफरों के अनुसार वे सलमान के इवेंट मे आए थे और उन्हें ही क्लिक किया जा था। अतः इस हीरो को सहयोग करना चाहिए। ‘किक’ से जुड़े लोग इस विवाद को जल्दी खत्म करना चाहते हैं क्योंकि फिल्म की रिलीज में बमुश्किल दस दिन बचे हैं। उस पर सलमान की पिछली फिल्म ‘जय हो’ भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी। ऐसे में ‘किक’ उनके लिए अहम फिल्म है।

सलमान ने किया ट्वीट

now salman khan and photographers face to face

इसे मैं कहता हूं स्टैंड। फोटोग्राफरों को दिन पर दिन काम मिलना मुश्किल हो रहा है लेकिन फिर भी उन्होंने मेरी तस्वीरें न खींचने का फैसला किया है। मैं उनके लिए खुश हूं।

सलमान खान के ठीक पहले फोटोग्राफरों के स‌ा‌थ श्रद्घा कपूर कुछ ऐसा ही उलझी थी। फोटोग्राफरों ने श्रद्घा का बायकॉट कर दिया। बाद में श्रद्घा ने अपने किए पर माफी मांग ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed