{"_id":"4bd98713392c9e213e8f4091e0e52e9a","slug":"now-salman-and-shahrukh-are-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या खत्म हो गई इन दो 'खानों' की दुश्मनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तो क्या खत्म हो गई इन दो 'खानों' की दुश्मनी
ब्यूरो/अमर उजाला मुंबई
Updated Tue, 15 Jul 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग रहा है कि बॉलीवुड की इन दो बड़े खानों की दुश्मनी खत्म हो गई है। उस शाम तो कुछ ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि शाहरुख खान और सलमान खान के बीच की कड़वाहट पूरी तरह से धुल चुकी है, यही कारण है कि वह एक-दूसरे के बारे में बहुत कूल रहते हैं। हाल में दोनों एक इफ्तार पार्टी में फिर गले मिले थे।
परंतु खास बात यह है कि ‘किक’ के आइटम गाने की लॉन्चिंग के मौके पर जब सलमान से पूछा गया कि क्या वह ‘बिग बॉस-8’ के होस्ट रहेंगे? सलमान ने कहा कि अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है, लेकिन बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
ऐसे में जब उनसे सवाल हुआ कि अगर वह शो होस्ट नहीं करते तो उनके हिसाब से कौन उनकी जगह सबसे फिट रहेगा? सलमान ने हंसते हुए तत्काल कहा, ‘शाहरुख खान।’
वैसे इसके बाद उन्होंने किंग खान के बारे में एक शब्द नहीं कहा। वैसे कुछ लोगों का यह भी आइडिया कि कैसा हो अगर ये दोनों सितारे मिल कर बिग बॉस -8 को होस्ट करें।
विज्ञापन