{"_id":"5979ad974f1c1b8d548b46a9","slug":"now-ranbir-kapoor-reacts-to-anurag-basu-on-jagga-jasoos-by-calling-him-irresponsible","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रणबीर कपूर ने भी अनुराग बसु को बताया 'गैरजिम्मेदार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब रणबीर कपूर ने भी अनुराग बसु को बताया 'गैरजिम्मेदार'
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
Ranbir kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डैडी ऋषि कपूर के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए अब रणबीर कपूर ने भी 'जग्गा जासूस' के फ्लॉप होने पर अनुराग बासु को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, उनके पास कोई एडवांस सिस्टम नहीं है, कोई स्क्रिप्ट नहीं, कोई शेड्यूल नहीं है वो तीसरे ही दिन 40 दिनों की शूटिंग को कैंसल कर सकते हैं। जब 'बर्फी' शुरू हुई, मुझे तभी इसके लिए सीरियस हो जाना चाहिए था क्योंकि उस समय भी फिल्म काफी डिले की गई। बर्फी काफी हिट हुई और इसके बाद हम ये सारी बाते भूल गए। लेकिन जग्गा जासूस के साथ भी ऐसा ही रवैया अनुराग ने रखा। मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस बात के लिए माफ किया जा सकता है। वो गैरजिम्मेदार है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने भीअनुराग पर भड़कते हुए कहा था कि वो बहुत ही गैर जिम्मेदार हैं। ऋषि कपूर ने कहा, रिलीज के 1 दिन पहले जग्गा जासूस को पूरा किया गया था। क्या आप ऐसा सोच सकते हैं?'
विज्ञापन
ऋषि ने आगे कहा था,' प्रीतम ने 1 हफ्ते पहले ही फिल्म का म्यूजिक दिया था। आप (अनुराग) इस पर क्या कहेंगे। अनुराग एक ऐसे गैरजिम्मेदार डायरेक्टर हैं जिन्होंने अपनी फिल्म बीच में छोड़ दी थी। इस फिल्म की पिछले 2 साल में 3 बार रिलीज डेट आई लेकिन फिर भी फिल्म रिलीज ना हो सकी।'