फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now kiss and bedroom scene will blur

अब धुंधले ही दिखेंगे बेडरूम और किस सीन

Fri, 20 Jun 2014 07:26 AM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 07:26 AM IST
विज्ञापन
now kiss and bedroom scene will blur

सेंसर बोर्ड ने अब फिल्मों में दिखाए जाने वाले अश्लील दृश्यों के प्रति सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अब तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) मारधाड़, खून-खराबे और अश्लील दृश्यों को धुंधला करने के निर्देश देता रहा है। लेकिन कुछ निर्देशकों के धोखा देने के बाद अब सेंसर बोर्ड ने काफी सख्त रुख तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


नए निर्देशों के अनुसार अब फिल्म के अश्लील और आपत्तिजनक दृश्यों को धुंधला करने के बजाय पूरी हटा दिया जाएगा। वहीं फिल्म में प्रयोग किये जाने वाले भद्दे और आपत्ति जनक शब्दों को बीप करने के बजाय मूक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

पालन करना होगा नियम

now kiss and bedroom scene will blur

​निर्माण संघ के सदस्यों के साथ इस सूचना ​को सांझा ​किया गया। वहीं भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्माता परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष​ ​विकास मोहन ​ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा, "​हमने अपने सदस्यों को यह सूचना दे दी है। कुछ फिल्म निर्माताओं के निर्देशों के पालन ना करने के कारण अब सीबीएफसी ने आपत्तिजनक दृश्यों को धुंधला करने के बजाय फिल्म से हटा दिए जाने के निर्देश दे दिए हैं।"

नहीं काटने पड़ जाएंगे सीन

now kiss and bedroom scene will blur

​इसी से जुडी एक घटना याद हो तो उसमें, सेंसर बोर्ड ने डेढ़ इश्किया के अरशद वारसी के वेश्यालय दृश्य ​को धुंधला करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इस बात का पता बाद में चला की सेंसर बोर्ड के इस फरमान को फिल्म निर्माता-निर्देशकों ने गंभीरता से नहीं लिया। ​वहीं एक और दूसरा मामला हिमेश रेशमिया के ग्रह-निर्माण में बानी फिल्म 'एक्सपोज़' का भी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed