Penny Wong: 'ब्रिसबेन-मेलबर्न तक हो सकती है बॉलीवुड की पहुंच', बोलीं ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि 'हम अपने देश की संस्कृति और भारतीय संस्कृति दोनों को जोड़ना चाहते हैं। इससे पहले हमने गोंडवाना आर्ट प्रोजेक्ट के बारे में बात की थी'।
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग इस समय भारत में हैं। यहां उन्होंने भारत के साथ ऑडियो-विजुअल को-प्रोडक्शन के समझौते का एलान किया। इस दौरान वोंग ने कहा कि बॉलीवुड अब फिल्मों के मामले में वैश्विक स्तर पर महाशक्ति बन रहा है। भारतीय फिल्मों की पहुंच ब्रिसबेन तक हो सकती है, साथ ही मेलबर्न की पहुंच मुंबई में भी। यह काफी रोमांचक है।
Animal Vs Sam Bahadur: Ranbir Kapoor या Vicky Kaushal, फैंस पर किसकी फिल्म का चलेगा जादू
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि 'हम अपने देश की संस्कृति और भारतीय संस्कृति दोनों को जोड़ना चाहते हैं। इससे पहले हमने गोंडवाना आर्ट प्रोजेक्ट के बारे में बात की थी। भारत की गोंड आर्ट...पूरी तरह ऐतिहासिक है। यह भविष्य के बारे में भी है। मुझे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अहम समझौते की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह करार ऑडियो-विजुअल को-प्रोडक्शन का है'।
#WATCH | Delhi: Australian Foreign Minister Penny Wong says "...We really want to bring the connection between our first nation's cultures and the cultures of India, together. We spoke a bit earlier about the Gondwana Art project, the Indian Gond Art from Central India...This… https://t.co/NJ99TfLZUc pic.twitter.com/h3OsSm3pqz
— ANI (@ANI) November 21, 2023
विदेश मंत्री ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच हुआ यह करार रचनात्मक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगा... अब भारत फिल्म में एक वैश्विक पावरहाउस बन चुका है। यह कल्पना करना ही बेहद उत्साहजनक है कि कि हम साथ में फिल्में प्रोड्यूस कर सकते हैं। ब्रिसबेन में बॉलीवुड फिल्में और मुंबई में मेलबर्न....और इससे भी आगे की चीजें अब संभव होगीं'।
Nargis Fakhri: नरगिस फाखरी ने रणबीर-शाहिद संग अफेयर की अफवाहों पर की खुलकर बात, किया चौंकाने वाला खुलासा