फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now deepika padukone extra sensitive

क्लीवेज विवाद के बाद दीपिका हुईं और सतर्क

Mon, 20 Oct 2014 08:47 AM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
now deepika padukone extra sensitive

ऐसा लगता है कि ‘क्लीवेज विवाद’ के बाद दीपिका पादुकोण की मीडिया से नाराजगी अभी तक बरकरार है। यही कारण है कि इन दिनों वह एक तो उस विवाद पर कोई सवाल करने पर कन्नी काट रही हैं। दूसरे अगर कोई उनसे इशारों-इशारों में ‘ग्लैमर’ की भी बात कर देता है तो वह उल्टे उससे सवाल करने लगती हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही हाल में हुआ, जब मुंबई में एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या आप कभी ‘सिर्फ ग्लैमरस रोल’ के लिए कोई फिल्म करेंगी। यह सुनते ही दीपिका ने तुनक कर पूछा कि ऐसा कह कर आप क्या जानना चाह रहे हैं? जब उनसे कहा गया कि कई हीरोइनें ऐसे रोल करती हैं जिनका फिल्म में कोई विशेष महत्व नहीं होता।

विज्ञापन

शो पीस की बात नहीं है?

now deepika padukone extra sensitive

वह सिर्फ इसलिए पर्दे पर होती हैं कि भड़कीले कपड़े पहनकर और मेक-अप करके हीरो के साथ दिखाई देती रहें। वे ‘शो पीस’ बन कर रह जाती हैं। तब दीपिका ने कहा कि आप लोगों को लगता है कि हीरोइनों का काम बड़ा मजे का होता है।

परंतु हकीकत यह है कि हीरोइन बनना बिल्कुल भी आसान नहीं है। हीरोइन बनना और बने रहना बहुत कठिन है। दिखने में भले ही यह चमकदमक से भरा काम नजर आए, लेकिन सच्चाई ऐसी नहीं है।

दे दिया लंबा लेक्चर

now deepika padukone extra sensitive

दीपिका ने इसके बाद वहां मौजूद मीडिया को लंबा लेक्चर दिया। उन्होंने कहा, ‘दूसरी हीरोइनें कैसे रोल करती हैं इस पर मैं कोई कमेंट नहीं कर कर सकती, परंतु जहां तक मेरी बात है तो मैंने हमेशा ऐसे रोल किए जो मानीखेज हों।’ उन्होंने खुद अपनी तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए कहा कि अगर आप मेरी फ्लॉप फिल्मों को भी उठा कर देखेंगे तो उसमें मेरे रोल शानदार थे।

ब्रेक के बाद, खेले हम जी जान से और लफंगे परिंदे का नाम लेते हुए दीपिका ने कहा कि अगर इन फिल्मों में आपको मेरे किरदार याद नहीं हैं तो सिर्फ इसलिए कि ये बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं। इन सबमें मेरे रोल बहुत ही विशेष थे। मतलब यही कि लोग आपके किरदारों को भूलें नहीं इसलिए जरूरी है कि आपकी फिल्म चले। वाकई, दीपिका की बातों में अब अनुभव झलकने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed