फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now deepika on facebook

चटर पटरः फेसबुक पर आ गईं दीपिका

Tue, 08 Jan 2013 11:08 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 08 Jan 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
now deepika on facebook
दीपिका पादुकोण के न जाने कितने प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसकों की सूची हर दिन बढ़ती ही जा रही है। लेकिन अपनी प्रिय अभिनेत्री से जुड़ने का उनके पास कोई जरिया नहीं था। अब उनकी यह मुश्किल भी जल्द ही दूर हो जाएगी। दीपिका के सभी प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दीपिका का जन्मदिन 5 जनवरी को है। जन्मदिन के मौके पर दीपिका अपने चाहने वालों को एक तोहफा देन जा रही हैं।
विज्ञापन


उनके जन्मदिन यानी कि पांच जनवरी को उनका आधिकारिक फेसबुक पेज लॉन्च होने जा रहा है। इस फेसबुक पेज के लॉन्च होने के बाद दीपिका के चाहने वाले उनसे जुड़ सकेंगे। दीपिका अपने इस फेसबुक पेज के लॉन्च को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्हें विश्वास है कि इसके ज़रिये वो अपने चाहने वालों को अपनी ज़िन्दगी के कई और पहलू से वाकिफ करा पाएंगी। फेसबुक यूज करने वाले जल्द ही उनके नाम का पेज देखेंगे।  फिलहाल दीपिका अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त हैं।
विज्ञापन


2013 में उनकी कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं जैसे कि अब्बास मस्तान की 'रेस 2', अयान मुखर्जी की 'ये जवानी है दीवानी', रोहित शेट्टी की 'चेन्नई एक्सप्रेस', संजय लीला भंसाली की 'रामलीला' और रजनीकांत के साथ 'कोचादईयाँ'। 2013 में रिलीज हो रहीं उनकी हर फिल्म विषय के रूप में अलग है। देखते हैँ कि यह साल दीपिका के लिए कैसा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलिया भट्ट इसलिए सीख रहीं हैं तमिल
निर्माता निर्देशक करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली आलिया भट्ट अपने करियर को लेकर बेहद गंभीर हैं। इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि अपनी एक आगामी फिल्म में वह अपने किरदार को बेहतर तरीके से निभाने के लिए वह बकायदा तमिल भाषा सीख रही हैं। जी हां, आलिया चेतन भगत के उपन्यास 'टू स्टेटस' पर बननेवाली फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म की कहानी एक पंजाबी लड़के और तमिल लड़की के प्यार व दोनों के परिवारों के बीच के टकराव पर आधारित है। सूत्रों का कहना है कि आलिया ने तमिल सीखने के लिए बकायदा एक शिक्षक को नियुक्त किया है। जो न सिर्फ उन्हें तमिल भाषा सिखायेंगे, बल्कि दक्षिण भारतीय संस्कृति के बारे में भी आलिया को बतायेंगे।

शाहिद से छिनी एक और फिल्म
यशराज और इम्तियाज की फिल्म के बाद अब अभिनेता शाहिद कपूर का पत्ता एक और फिल्म से साफ हो चुका है। फिल्मकार विशाल भारद्वाज कमीने का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं। विशाल से जुड़े लोगों की मानें तो इस फिल्म में विशाल शाहिद की बजाए इमरान खान को लेना चाहते हैं। मटरू की बिजली का मंडोला फिल्म की शूटिंग के दौरान ही विशाल इमरान को बेहद पसंद करने लगे हैं। उन्होंने यह बात औपचारिक तौर पर भी अपने इंटरव्यू में कई बार कही है कि उन्होंने अब तक जितने भी अभिनेताओं के साथ काम किया है उनमें इमरान के साथ काम करने का उनका अनुभव सबसे शानदार रहा है। शाहिद को अब अपने कॅरियर की चिंता करनी चाहिए। एक के बाद एक फिल्म छिनना उनके लिए अच्छी बात नहीं है। अब देखते हैँ कि शाहिद का कॅरियर कब पटरी पर आता है।

'हिम्मतवाला' में सोनाक्षी का आयटम नंबर
2013 में सोनाक्षी सिन्हा की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 'रैंबो राजकुमार', 'लुटेरा' और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' में सोनाक्षी का ग्लैमरस अवतार देखेने को मिलेगा। इस साल ऐक्टिंग करने के साथ सोनाक्षी आइटम नंबर भी करती नजर आएंगी। वह अजय देवगन की फिल्म 'हिम्मतवाला' में एक आयटम सॉन्ग करने की तैयारी में हैं। फिल्म के निर्देशक साजिद खान ने हाल ही में इस आयटम नंबर का ऑफर सोनाक्षी को किया। सोनाक्षी ने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया। सूत्रों की मानें तो यह आयटम नंबर फिल्म 'नमक हलाल' के सुपरहिट गाने 'जवानी जानेमन' का रिमिक्स होगा। यह फिल्म होली के मौके पर रिलीज हो रही है।


कॉमेडी फिल्म बनाना चाहते हैं प्रकाश झा
समाजिक विषयों पर फिल्में बनाने के लिए माहिर फिल्मकार प्रकाश झा अब कॉमेडी फिल्म बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने विषय भी चुन लिया है। दूरदर्शन चैनल पर एक सीरियल आता था 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने'। इस धारावाहिक में मुंगेरी दिन में भी सपने देखता था। इसी कॉमेडी सीरियल को अब फिल्म के रूप में प्रकाश झा बनाना चाहते हैं। प्रकाश झा का मानना है कि यह बेहतरीन कॉमेडी धारावाहिक था जिसे फिल्म के रूप में बनाया जा सकता है। झा यह भी मानते हैं कि इससे उनकी गंभीर फिल्मकार की इमेज भी टूटेगी। इस फिल्म के लिए प्रकाश झा रनबीर कपूर को लेना चाहते हैं। वैसे धारावाहिक में मुंगेरी का किरदार रघुवीर यादव ने निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed