फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   now alia bhatt and shraddha kapoor face to face

आलिया को टक्कर अब सिर्फ श्रद्घा दे सकती हैं

Mon, 14 Jul 2014 07:25 AM IST
Updated Mon, 14 Jul 2014 07:25 AM IST
विज्ञापन
now alia bhatt and shraddha kapoor face to face

फिल्म 'हाइवे' में अपना पहला गाना गाने वाली 21 वर्षीय आलिया का दूसरा गाना भी रिलीज हो चुका है। 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' फिल्म का यह गाना भी काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन


आलिया कहती हैं, "मुझे हमेशा से ही पता था कि तुलना तो जरूर होगी। यहां तक कि मैंने और करण जौहर ने तो इसके बारे में पहले से ही बात भी कर ली थी। मैंने उनसे कहा था कि मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है, क्योंकि मैं अपने दिमाग में तुलना नहीं कर रही हूँ। इसलिए लोगों को तुलना करने दो।
विज्ञापन


टकराव आम बात है

now alia bhatt and shraddha kapoor face to face

क्योंकि यह कुछ ऐसा ही होगा जिसकी बारे में बात की जा सकती है। दो समकालीन अभिनेत्रिया अगर बैक टू बैँक अनप्लग्ड गाने गातीं है, तो इसके बारे में बात होना तो आम है।"

​साथ ही आलिया श्रद्धा की उनके गाने 'गलियां' के लिए तारीफ़ करती हुई कहती है, "मैंने गाना सुना है और मुझे यह बहुत पसंद आया। यह बहुत अच्छा गाना है। ओरिजनल और उनका वर्जन दोनों का ही अपना एक अलग अंदाज है। मुझे लगता है कि उन्होंने इसे बेहद शानदार ढंग से​ गाया है।"


खुद का एलबम भी चाहती हैं आलिया

now alia bhatt and shraddha kapoor face to face

​वहीं आलिया भविष्य में अपनी ख़ुद की एलबम भी निकालना चाहती है। आशा है कि मैं खुद अपनी एलबम भी निकालूंगी।"​वहीं फिल्म की तुलना 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से भी हो रही है, इस पर आलिया का कहना है, "हमने रीमेक बनाने की कोशिश नहीं की है। हो सकता है कि इसकी परिस्थितियां एक़ जैसी हो, लेकिन इसके चरित्र बिलकुल अलग हैं। यह एक मॉडर्न समय का योगदान है। क्योंकि हमारे निर्देशक 'डीडीएलजे' के बहुत बड़े फैन हैं। हमने इसमें कुछ 'डीडीएलजे' के दृश्य भी घुमा-फिरा कर प्रस्तुत किये हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed