फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nora Fatehi will seen in reality show Dance Plus 4

नोरा फतेही का अब छोटे परदे पर डांस धमाल, जल्द नजर आएंगी इस शो में

Thu, 31 Jan 2019 10:46 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 31 Jan 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
Nora Fatehi will seen in reality show Dance Plus 4
Nora Fatehi - फोटो : file photo
सलमान खान की शरण में आने के बाद से मशहूर डांसर एक्टर नोरा फतेही के सितारे आसमान पर हैं। दिलबर गर्ल के नाम से मशहूर नोरा फतेही ने अपनी कमाल की डांसिंग से बड़े परदे पर तो अपनी खास जगह बनाई ही है, अब सुनने में आ रहा है कि सलमान खान की ही सिफारिश पर नोरा मशहूर डांस रिएल्टी शो डांस प्लस 4 के फिनाले जरिए छोटे परदे पर भी धमाल मचाने वाली हैं।
विज्ञापन


इस फिनाले के लिए नोरा के डांस नंबर्स की शूटिंग मुंबई में जारी है। सेट पर मौजूद लोगों के मुताबिक इस शो के लिए उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते के गाने दिलबर, बाहुबली के गाने मनोहारी के अलावा कुछ और सुपर हिट डांस नंबर्स पर अपनी पेशकश रिकॉर्ड कराई है।
विज्ञापन


डांस प्लस 4 के जज रेमो डिसूजा ने ये सारे गाने नए सिरे से इस शो के लिए कोरियोग्राफ किए हैं। गौरतलब है कि रेमो की वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म एबीसीडी 3 में भी नोरा एक खास किरदार के लिए साइन की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed