{"_id":"5ba5e616867a55019d6176da","slug":"nora-fatehi-to-sing-dilbar-song-in-arabic-version","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दिखेगा नोरा फतेही का 'दिलबर' अंदाज, जल्द लेकर आ रही हैं इसका अरबी संस्करण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर दिखेगा नोरा फतेही का 'दिलबर' अंदाज, जल्द लेकर आ रही हैं इसका अरबी संस्करण
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Nora Fatehi
मशहूर बेली डांसर नोरा फतेही बाॅलीवुड फिल्म 'सत्यमेव जयते' में आइटम नंबर 'दिलबर' से लोगों के दिल में धमाल मचा चुकीं हैं। इस गाने से उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरीं। नोरा अब अपने फैंस को बेहद खास तोहफा देने जा रही हैं। खबरों की मानें तो नोरा जल्द ही अपने ही आइटम नंबर 'दिलबर' का अरबी संस्करण लेकर आने वाली हैं।
'दिलबर' गाने के अरबी संस्करण के लिए उन्होंने तैयार भी शुरू कर दी है। इसके लिए वह जल्द ही मोरक्को के सबसे मशहूर संगीत समूह 'फनेयर' के साथ काम करेंगी। हाल ही में नोरा ने एक बयान में कहा, "यह मोरक्को और भारत दोनों ही देश के लिए बड़ी बात है, क्योंकि ऐसा पहली बार है जब हम भारतीय संस्कृति और मोरक्कन संस्कृति के संगीत को एक साथ परदे पर देखेंगे।"
बतौर गायिका डेब्यू कर रहीं नोरा फतेही आगे कहती हैं, "इस गाने के साथ मैं अपनी गायिकी में शुरुआत कर रही हूं और फनेयर इसमें मेरे साथ रैपिंग करेगा। मैं इस गाने का निर्माण भी कर रही हूं और भारतीय म्यूजिक कपंनी टी-सीरीज इसे अपने चैनल पर लॉन्च करेगा। हमने गाने के महत्वपूर्ण हिस्सों को बना लिया। मैं अपने 'दिलबर' गाने को अफ्रीका सहित मध्य पूर्व ले जाना चाहती थी।" नोरा फतेही का अरबी 'दिलबर' गाना अक्टूबर तक रिलीज होगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बीते दिनों आई बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' में नोरा फतेही का दिलबर गाना नजर आया था। इस गाने को यूट्यूब पर इतना पसंद किया गया कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।