फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nora fatehi slammed trollers on iran war said i am with peace and harmony

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रोलर्स पर फूटा नोरा का गुस्सा; बोलीं- ‘बहुत से लोग समझने और सुनने की क्षमता खो बैठे…’

Wed, 04 Mar 2026 05:04 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Mar 2026 05:04 PM IST
सार

Nora Fatehi Slammed Trollers: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रोलर्स को नोरा फतेही ने कड़ी फटकार लगाई है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने हमेशा खुद को एकता और शांति के रास्ते पर खड़ा हुआ बताया। 


 

विज्ञापन
nora fatehi slammed trollers on iran war said i am with peace and harmony
नोरा फतेही - फोटो : @norafatehi

विस्तार

अभिनेत्री नोरा फतेही ने हाल ही में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा की थी। उन्होंने लोगों से शांति की अपील भी की। उनके इस व्यवहार के लिए यूजर्स ने नोरा को काफी ट्रोल किया था। इसपर एक्ट्रेस ने अब कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। 

विज्ञापन

आलोचकों को दिया मुंह तोड़ जवाब 
नोरा फतेही ने मिडिल ईस्ट में तनाव के हालात के बारे में एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने फैंस को बताया कि वह पूर्ण सुरक्षित हैं। बाकि लोगों से इस बुरे वक्त में एकता और शांति बनाए रखने की अपील करती हैं। उनकी इस बात से कुछ लोग सहमत नहीं हुए थे। अब नोरा ने एक और वीडियो शेयर कर अपनी बात ट्रोलर्स को समझाने की कोशिश की है। सिर्फ शांति के रखने के लिए बोलने पर उन्हें ट्रोल करना गलत बात है। 

विज्ञापन

nora fatehi slammed trollers on iran war said i am with peace and harmony
नोरा फतेही - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर दिया जवाब 
बुधवार के नोरा फतेही ने पहले तो फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने अपने ट्रोलिंग के मुद्दे को उठाया। उन्होंने ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए कहा , ‘मुझे लगता है कि बहुत से लोग समझने और सुनने की क्षमता खो चुके हैं। यह सब चीजें हमें स्कूल में सिखाई जाती हैं। जिसमें  समझने की क्षमता, आलोचनात्मक सोच, पढ़ने की क्षमता और सुनने की क्षमता होता है। मुझे लगता है कि बहुत से लोग जीवन के इस चरण को छोड़ चुके हैं, खासकर अब सोशल मीडिया और फोन के जमाने में, लेकिन मैं विश्व शांति और एकता के अपने रुख पर कायम हूं।'

शांति और एकता के लिए हमेशा खड़ी हूं 
नोरा फतेही ने कहा कि वो शांति और एकता बनाए रखने की सोच के साथ हमेशा खड़ी हैं। उन्होंने कहा 'मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि ऐसे लोग भी हैं इस दुनिया में जो शांति और एकता की बात करने से भी नाराज हो सकते हैं। नोरा ने कहा,  ‘यह हमारे समाज के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। मैं हमेशा शांति के रास्ते पर हूं। कोई भी चीज मुझे डरा नहीं सकती।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed