फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nora Fatehi deleted Instagram account wrote this in the last post

Nora Fatehi: नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट, आखिरी पोस्ट में लिखी थी यह बात

Fri, 04 Feb 2022 05:26 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 04 Feb 2022 05:26 PM IST
सार

एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं लेकिन अचानक ही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया है। इस बात से फैंस भी हैरान हैं।

विज्ञापन
Nora Fatehi deleted Instagram account wrote this in the last post
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिस पर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं। लेकिन अब नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया है, जिससे फैंस भी हैरान रह गए हैं। नोरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए हमेशा ही अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी देती थीं और उन्हें लाखों लोग फॉलो भी करते थे, लेकिन अब अचानक ही इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट नजर ही नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

Nora Fatehi deleted Instagram account wrote this in the last post
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा फतेही को इंस्टग्राम पर 37.6 मिलियन यूजर्स फॉलो करते थे, ऐसे में उनका अकाउंट इंस्टाग्राम पर सबसे ऊपर ही नजर आता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अगर अब आप नोरा फतेही को इंस्टाग्राम पर सर्च करेंगे, तो उनका पेज वहां पर नजर ही नहीं आएगा। अब इंस्टाग्राम पर नोरा फतेही के अकाउंट पर क्लिक करने के बाद लिखा आ रहा है कि सॉरी ये पेज उपलब्ध नहीं है। इससे साफ है कि इंस्टाग्राम से नोरा फतेही के अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nora Fatehi deleted Instagram account wrote this in the last post
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा फतेही इन दिनों दुबई में अपना वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। इसी वजह से नोरा ने कुछ घंटे पहले ही अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में नोरा दो शेरों के साथ बैठी हुई नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों के साथ नोरा ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा था। नोरा ने लिखा, ‘अब से बस लॉयन एनर्जी ही होगी, बाकी कुछ नहीं। लेकिन ये काफी खूबसूरत है।' नोरा फतेही के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। ऐसे में एक्ट्रेस का ये पोस्ट उनके फैन पेज पर शेयर किया गया था। बता दें कि नोरा फतेही कुछ समय पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं लेकिन इस वायरस से ठीक होने के बाद नोरा वेकेशन पर गई हैं।

विज्ञापन

Nora Fatehi deleted Instagram account wrote this in the last post
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही आखिरी बार ‘डांस मेरी रानी’ गाने में नजर आई थीं, जिसमें गुरु रंधावा भी थे। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, नोरा और गुरु रंधावा का ये दूसरा गाना था। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने 'नाच मेरी रानी' गाने से फैंस का दिल जीत लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed