{"_id":"443379c8-8faa-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"no-shooting-of-tamil-film-on-19-march","type":"story","status":"publish","title_hn":" 19 मार्च को नहीं होगी तमिल फिल्मों की शूटिंग ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
19 मार्च को नहीं होगी तमिल फिल्मों की शूटिंग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Mar 2013 02:30 PM IST
विज्ञापन
तमिल फिल्म उद्योग श्रीलंका में जनसंहार के खिलाफ 19 मार्च को एक दिन का अनशन आयोजित करेगा। तमिल फिल्म डायरेक्टर्स ऐसोसिएशन (टीएनएफडीए) ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
टीएनएफडीए के सचिव व फिल्म निर्माता अमीर सुल्तान ने एक बयान में कहा, "हमलोग 19 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीलंका में जारी जनसंहार के खिलाफ एक दिन का अनशन करेंगे। इस दिन किसी फिल्म की शूटिंग नहीं होगी। "
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तमिल फिल्म उद्योग के सभी सदस्यों से उस दिन शूटिंग बंद रखने और आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। अन्य ऐसोसिएशन जैसे एम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (एफईएफएसआई), साउथ इंडिया फिल्म आर्टिस्ट्स ऐसोसिएशन (एसआईएफएए) और टेलीविजन के कलाकर भी अनशन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
