{"_id":"3edac6984a4fafdfcb1d369bdfc8f481","slug":"no-shahid-kapoor-vs-saif-ali-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़ते-लड़ते बचे सैफ अली और शाहिद कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लड़ते-लड़ते बचे सैफ अली और शाहिद कपूर
अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 11 Sep 2013 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान और शाहिद कपूर का क्या कनेक्शन है यह तो सभी जानते हैं। एक करीना का पूर्व बॉयफ्रेंड और दूसरा पति। उनके बीच ऐसी प्रतिद्वंद्विता है जो कभी खत्म नहीं हो सकती।
विज्ञापन
इधर दोनों एक-दूसरे को मात देने के लिए एक ही दिन अपनी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लेकर आने वाले थे। इससे उनका जो नुकसान होता सो होता, सोनाक्षी सिन्हा को बेकार ही खामियाजा भुगतना पड़ता क्योंकि वह इन फिल्मों में दोनों की हीरोइन है।
विज्ञापन
ऐसे में सोनाक्षी ने दोनों के मुकाबले बहुत नई होते हुए भी मध्यस्थ की भूमिका को निभाई और बॉक्स ऑफिस पर उनकी टक्कर (29 नवंबर) को टाल दिया है।
जी हां, अब सैफ की 'बुलैट राजा' और शाहिद की 'रैम्बो राजकुमार' अलग-अलग रिलीज होंगी। असल में सोनाक्षी ने दोनों हीरो के अहंकार को देखते हुए बीच का रास्ता निकाला और सीधे जा पहुंची 'रैम्बो राजकुमार' के निर्माताओं, इरोस इंटरनेशनल और नेक्स्ट जेन फिल्म्स के पास।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सोनाक्षी ने निर्माताओं को समझाया कि एक साथ फिल्म रिलीज करने पर उनका नुकसान होगा। उल्लेखनीय है कि 'रैम्बो राजकुमार' का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। सोनाक्षी के अनुरोध पर निर्माता मान गए।