{"_id":"eea1a390-0b97-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"no-sequel-for-emraan-hashmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीक्वल से तौबा कर रहे हैं इमरान हाशमी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सीक्वल से तौबा कर रहे हैं इमरान हाशमी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Oct 2012 12:46 PM IST
विज्ञापन
'राज', 'मर्डर' और 'जन्नत' जैसी फिल्मों के सीक्वल में नजर आ चुके इमरान हाशमी ने सीक्वल फिल्मों से तौबा कर ली है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो अपनी एक के बाद एक फिल्मों की सफलता के नशे में हाशमी ने यह फैसला लिया है कि वे तब अभिनय के लिए हां करेंगे जब नए कांसेप्ट और नए रोल वाली फिल्में उनके सामने आएंगी।
दरअसल वे साबित करना चाहते हैं कि रूपहले परदे पर उन्होंने जो अब तक किया है उससे ज्यादा वे करने की क्षमता रखते हैं। गौरतलब है कि इमरान हाशमी इन दिनों हिट मशीन के नाम से जाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
कल तक भट्ट कैंप की फिल्मों में नजर आ रहे इमरान को आज की तारीख में दिबाकर बनर्जी से लेकर करन जौहर तक सभी अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते हैं।