फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   no messages found in Jiah's beau's mobile phone

जिया सुसाइड केसः सूरज के फोन में नहीं मिले मैसेज

Thu, 06 Jun 2013 12:33 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 06 Jun 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
no messages found in Jiah's beau's mobile phone

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की मौत की गुत्थी तीन दिन बाद भी नहीं सुलझ पाई है।

विज्ञापन


जिया ने आत्महत्या क्यों की, इस सवाल का जवाब पुलिस अब भी तलाश रही है। इसी सिलसिले में पुलिस उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली के टेक्स्ट मैसेजेस के डिटेल निकलवाया है।

हालांकि सूरज के स्मार्ट फ़ोन में जिया द्वारा भेजा गया कोई एसएमएस नहीं मिला हैं। पुलिस को सेल फोन के मैसेज बॉक्स खाली मिले है। ऐसे में पुलिस ने मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से कहा है कि वो इन डिलीट हुए मैसेजेस का डाटा मुहैय्या कराए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिया खान ने सोमवार देर रात अपने जुहू स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत का कारण क्या था इसका अभी पता नहीं चल पाया हैं।

खबरों के अनुसार जिया का पिछले एक साल से सूरज पंचोली से अफेयर चल रहा था। जिया को जब यह पता चला कि सूरज की जिंदगी में कोई दूसरी लड़की आ गई है, तो उसका दिल टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चाहती थी कि सूरज वापस उसके जिंदगी में लौट आए। पुलिस ने मंगलवार को आदित्य पंचोली और सूरज से करीब साढ़े तीन घंटे पूछताछ की।

सूत्रों के अनुसार जिया सूरज को लेकर गंभीर थी। खुदकुशी करने से पहले जिया ने सूरज से बात की थी। अंतिम फोन कॉल 10.53 बजे किया गया। उन्होंने सोमवार रात एक दूसरे को फोन पर मैसेज भेजे थे। आखिरी एसएमएस में जिया ने लिखा था -यू आर गैटिंग कोल्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed