{"_id":"f4827b6d38db9c8e75f6f2ceb10ff67e","slug":"no-item-song-for-aishwarya-rai-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या रॉय ने खारिज की सभी अफवाहें ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐश्वर्या रॉय ने खारिज की सभी अफवाहें
मुंबई ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
ऐश्वर्या रॉय ने खुद को लेकर मीडिया में चल रही सभी अफवाहों को खारिज किया है। ऐश्वर्या ने साफ कहा है कि वह किसी भी फिल्म में आइटम नंबर नहीं करने जा रही हैं।
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली ने इस बात का खंडन किया है कि ऐश्वर्य राय उनकी आगामी फिल्म राम लीला में आइटम करने जा रही हैं। भंसाली का साफ कहना है कि यह बात उड़ी उड़ाई है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
बकौल भंसाली, लोगों ने पहले कहा कि सोनाक्षी सिन्हा उनकी फिल्म में आइटम करेंगी। फिर माधुरी दीक्षित का नाम सामने आया और अब ऐश्वर्य राय का नाम लिया जा रहा है। भंसाली की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इस तरह की अफवाहें कौन फैला रहा है और क्यों फैला रहा है? वाकई भंसाली की बात में वजन है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्य राय बड़े परदे पर एक बार फिर अवतरित होने की तैयारियां जरूर कर रही हैं, लेकिन वे किसी आइटम के जरिए यह काम नहीं करेंगी। ऐश को एक से एक स्क्रिप्ट मिली हैं और वे इन्हें पढऩे में ही समय बिता रही हैं।
दरअसल वे चाहती हैं कि अभिनय की दुनिया में उनकी वापसी किसी मजबूत स्क्रिप्ट वाली फिल्म से ही हो। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्य राय हिमेश रेशमिया के बैनर की फिल्म में काम करने के लिए राजी हो चुकी हैं। यह मासूम की रीमेक होगी। इसमें उनके पति अभिषेक बच्चन के साथ आराध्या के अभिनय की भी बात सामने आ रही है।